यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh New DC: शहर के नए उपायुक्त विनय प्रताप सिंह संभालेंगे कार्यभार; मनदीप बराड़ रिलीव
Chandigarh New DC विनय प्रताप सिंह चंडीगढ़ के नए डीसी के तौर पर आज कार्यभार संभाल सकते हैं। वर्तमान में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh New DC: हरियाणा कैडर के 2011 बैच के आइएएस विनय प्रताप सिंह वीरवार को चंडीगढ़ के नए डिप्टी कमिश्नर का कार्यभार संभाल सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के आदेशों बाद हरियाणा सरकार ने बिना देरी किए मंगलवार को ही विजय प्रताप सिंह को रिलीव कर दिया। विनय वर्तमान में डीसी पंचकूला के पद पर आसीन थे। उनको इस पद से रिलीव कर उनकी सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी गई हैं।
इससे अंदाजा यही लग रहा है कि विनय मंगलवार को ही नया कार्यभार चंडीगढ़ में संभाल सकते हैं। जबकि मौजूदा डीसी मनदीप सिंह बराड़ बुधवार को चंडीगढ़ से रिलीव हो जाएंगे। वह वापस हरियाणा सरकार में ज्वाइन करेंगे।
बता दें कि यूटी प्रशासन ने एमएचए से मनदीप बराड़ के लिए तीन महीने की एक्सटेंशन मांगी थी। एमएचए ने पहले बराड़ को एक्सटेंशन दे भी दी थी। लेकिन बाद में अचानक विनय प्रताप सिंह को रिलीव करने के लिए हरियाणा सरकार को आदेश जारी कर दिए गए। इसलिए अब विनय चंडीगढ़ डीसी का कार्यभार संभालेंगे। मनदीप बराड़ को तीन महीने की एक्सटेंशन देने के पीछे प्रशासन ने तर्क दिया था कि शहर में कोविड से निपटने में उपायुक्त का बेहतर प्रबंधन रहा है। ऐसे में अभी शहर में डेंगू प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है, जिसके चलते डीसी को एक्सटेंशन देने की अनुमति मांगी गई थी।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ डीसी के लिए तीन आइएएस अफसरों के नाम भेजे थे, उनमें आइएएस विनय प्रताप सिंह के अलावा आइएएस प्रभजोत सिंह और मुकुल कुमार का नाम शामिल था। आइएएस विनय प्रताप सिंह अगले तीन साल तक डेपुटेशन पर चंडीगढ़ डीसी का कार्यभार संभालेंगे। विनय प्रताप सिंह इससे पहले पंचकूला के डीसी रहे हैं। इसलिए उनके पास ट्राइसिटी में काम करने का अनुभव है। जिसका फायदा चंडीगढ़ को मिल सकता है। आपसी मुद्दों की उन्हें अच्छी जानकारी है।
