Move to Jagran APP

PEC एलुमनी IAS अधिकारी धर्मपाल चंडीगढ़ के नए एडवाइजर, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़ के नए एडवाइजर धर्मपाल चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थितपं जाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के पढ़े हुए हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं। वर्तमान एडवाइजर मनोज कुमार परीदा का चंडीगढ़ से दिल्ली में तबादला हो गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 02:23 PM (IST)
नए एडवाइजर धर्मपाल मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh New Advisor: कई दिनों की चर्चाओं पर आखिर सोमवार को विराम लग गया, जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के नए एडवाइजर की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आइएएस अधिकारी धर्मपाल चंडीगढ़ के नए एडवाइजर होंगे। इन दिनों आइएएस धर्मपाल केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

loksabha election banner

बता दें कि चंडीगढ़ के नए एडवाइजर धर्मपाल चंडीगढ़ सेक्टर-12 स्थितपं जाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के पढ़े हुए हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं। वर्तमान एडवाइजर मनोज कुमार परीदा का चंडीगढ़ से दिल्ली में तबादला हो गया है। उनकी रिप्लेसमेंट में अभी तक दूसरे अधिकारी की नियुक्ति के आदेश केंद्र सरकार से जारी नहीं हुए थे।

इसके बाद से ही कई अधिकारियों के नामों पर चर्चा चल रही थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत प्रभाव से यह आदेश लागू करने के लिए कहा है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह शुक्रवार तक चंडीगढ़ को नए एडवाइजर मिल जाएंगे और मौजूदा अधिकारी मनोज परीदा रिलीव होकर दिल्ली में ज्वाइन करेंगे l IAS धर्मपाल का कार्यकाल 2023 तक है इसलिए उनके नाम की मंजूरी मिल गई है। इससे पहले जो नामों पर चर्चा हो रही थी, उनमें से कई अधिकारियों का कार्यकाल 1 या 2 साल का बचा था, जबकि किसी भी अधिकारी की डेपुटेशन पर नियुक्ति 3 साल के लिए होती है l


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.