विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा, कमरे में जाकर चंडीगढ़ नगर निगम कर्मचारी ने लगाया फंदा

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ नगर निगम के 25 वर्षीय कर्मचारी विशाल ने न्यू इंद्रा कॉलोनी स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

नगर निगम के कर्मचारी ने लगाया फंदा। (सांकेतिक फोटो)

नगर निगम के कर्मचारी ने लगाया फंदा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. दो साल के बच्चे का पिता था।

  2. पत्नी से विवाद के बाद घटना।

  3. पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम के कर्मचारी ने अपने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विशाल अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ न्यू इंद्रा काॅलोनी स्थित मकान की चौथी मंजिल पर रहता था।

बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने की आदत थी। शुक्रवार रात भी उसने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद विशाल अपने कमरे में चला गया, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई।

उसकी पत्नी को लगा कि विशाल काम पर चला गया। शनिवार शाम करीब पांच बजे तक जब उसकी पत्नी विशाल को कमरे में देखने के लिए पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

पत्नी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो विशाल पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर विशाल को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मृतक की पत्नी और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।