विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल, 23 दिसंबर को होगा मतदान; 26 को आ जाएंगे नतीजे

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:40 AM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है, जिसमें 23 दिसंबर को मतदान और 26 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। भाजपा, कांग्रेस व आप ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते  राज्य चुनाव आयुक्त।

नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते  राज्य चुनाव आयुक्त।

HighLights

  1. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है।

  2. मतदान 23 दिसंबर को, नतीजे 26 दिसंबर को आएंगे।

  3. आदर्श आचार संहिता लागू, राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल शनिवार को बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस विजय कुमार देव ने नामांकन से लेकर मतदान की तारीख की घोषणा की। 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

इसके लिए 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि तीन दिसंबर तक चलेगी। 4 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी। नगर निगम का मौजूदा कार्यकाल सात जनवरी 2027 को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से घोषित किया जाने वाला कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

वहीं, चुनाव को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तीनों दलों में टिकट के दावेदारों ने नेताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है। वार्डों में राजनीतिक समीकरणों, संभावित उम्मीदवारों और स्थानीय मुद्दों पर मंथन चल रहा है।

राजनीतक दलों में हलचल तेज

भाजपा ने चुनावी प्रबंधन के लिए संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय करनी शुरू कर दी हैं। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कई वार्डों में एक से अधिक दावेदार होने के कारण टिकटों को लेकर राजनीतिक खींचतान भी देखने को मिल सकती है।

इस बार चुनाव शहर के सभी 35 वार्डों में होना है। वार्डों का आरक्षण और महिला सीटों का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला और सामान्य महिला सीटों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों में सक्रियता बढ़ा दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।