Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा ने तावड़े को चुनाव प्रभारी और इंदू गोस्वामी को बनाया सह प्रभारी

विपक्षी दलों को आभास हो गया है कि भाजपा का हाईकमान चंडीगढ़ चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी लगाया है

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:13 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद भी दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से वार्ड के ड्रा की तारीख तय करने के साथ ही भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद भी दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। सबसे पहले भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

loksabha election banner

विपक्षी दलों को आभास हो गया है कि भाजपा का हाईकमान चंडीगढ़ चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी लगाया है। इनके साथ राज्यसभा सदस्य इंदू गोस्वामी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह दोनों नेता जल्द ही चंडीगढ़ आकर यहां के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जबकि चुनाव कमेटी का गठन भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद पहले ही कर चुके हैं।

19 को ड्रा होने पर स्थिति होगी स्पष्ट

19 अक्टूबर से शहर की राजनीति बदल जाएगी। प्रशासन यह स्पष्ट कर देगा कि कौन सा वार्ड महिला के लिए रिजर्व है और कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व है। काफी दिनों से राजनीतिक दल इस ड्रा का इंतजार कर रहे थे।ड्रा होने के बाद कई नेताओं के भी सपने टूटेंगे क्योंकि कई दावेदार ऐसे हैं, जिनके वार्ड रिजर्व कैटेगरी और महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व हो सकते हैं। ऐसे में कई नेताओं को दूसरे वार्ड में जाकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करनी होगी। जबकि कुछ दावेदारों को चुनाव लड़ने का विचार भी त्यागना होगा। रिजर्व वार्ड से कोई जनरल कैटेगरी का उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकता है।

इसके साथ ही राजनीतिक दलों के अध्यक्षाें ने ड्रा के बाद 20 अक्टूबर को अपने अपने पार्टी कार्यालय में बैठक बुला ली है। उस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा।ड्रा के बाद राजनीतिक दल भी ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे। जोड़ तोड़ की राजनीति भी शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग तय कर लिया है कि ड्रा के बाद नवंबर के अंतिम दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में मतदान 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा। 19 अक्टूबर को को यूटी गेस्ट हाउस में वार्ड ड्रा निकाला जएगा। इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या 445 से बढ़ाकर 700 कर दी है। इस बार वार्ड की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। क्योंकि सभी गांव नगर निगम में शामिल हो गए हैं। सेक्टर-25, रामदरबार, मलोया, कजेहड़ी डड्डूमाजरा, पलसोरा, सेक्टर-52, और मौलीजागरां का विकास नगर रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.