चंडीगढ़ निगम सदन की बैठक शुरू होते ही हंगामा, AAP पार्षद योगेश ढींगरा के खिलाफ आया निंदा प्रस्ताव
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत ने आप पार्षद योगेश ढींगरा के ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत ने पेश किया निंदा प्रस्ताव।
रावत के पति पर ठेकेदार से मारपीट का आरोप लगाया था।
पार्षद ढींगरा बोले-शिकायत दे चुके, पुलिस करेगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम सदन की मंगलवार को बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आई।
उन्होंने पूछा कि उनके पति पर किस-किस दिन मारपीट के आरोप लगे हैं। उन्होंने थप्पड़ पड़ने की बात को झूठा साबित किया। इस पर ढींगरा ने कहा कि उन्होंने सुबूतों के साथ शिकायत दी है, जिस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
आम आदमी पार्टी के पार्षद एवं प्रवक्ता योगेश ढींगरा ने भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत के पति के साथ कथित हाथापाई की घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पार्षद गुरबख्श रावत के पति को एक ठेकेदार ने दिनदहाड़े थप्पड़ मारा।
ढींगरा के अनुसार, विवाद के पीछे 25 लाख रुपये लेकर डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में प्रस्तावित प्लांट से संबंधित टेबल एजेंडा पास कराने का आरोप है। उन्होंने दावा किया था कि इसी रकम को लेकर विवाद हुआ और ठेकेदार ने पार्षद के पति के साथ हाथापाई की।
ढींगरा ने कहा था कि यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े मामलों में इस तरह के विवाद सामने आते हैं तो यह नगर निगम की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें- क्या चंडीगढ़ में पार्किंग होंगी फ्री? निगम बैठक में मुद्दा उठाएगी AAP; प्रशासन की मंजूरी के लिए बनाएगी दबाव
365वीं जनरल हाउस बैठक
नगर निगम की यह 365वीं जनरल हाउस बैठक है। यह बैठक इसलिए भी निगम का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। अभी कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी। सप्लीमेंट्री एजेंडा के तहत सेक्टर-53 और सेक्टर-52 के वेंडिंग जोन से जुड़ी निरीक्षण रिपोर्ट भी रखी जाएगी। यह सप्लीमेंट्री एजेंडा का एकमात्र प्रस्ताव है।
