विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ पहुंचे 19 राज्यों से 30 मेयर, सम्मेलन से भाजपा पार्षदों ने बनाई दूरी; AAP ने भी किया बहिष्कार

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:09 PM (IST)

चंडीगढ़ में आयोजित 118वें अखिल भारतीय मेयर्स काउंसिल सम्मेलन में 19 राज्यों के 30 महापौर पहुंचे। सम्मेलन से भाजपा पार्षदों ...और पढ़ें

दूसरे राज्यों के साथ आए मेयर्स के साथ चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी।

दूसरे राज्यों के साथ आए मेयर्स के साथ चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी।

HighLights

  1. चंडीगढ़ में 118वां अखिल भारतीय मेयर्स काउंसिल सम्मेलन आयोजित।

  2. भाजपा पार्षदों ने सम्मेलन से बनाई दूरी, आंतरिक कलह की चर्चा।

  3. आप ने जनता के पैसे की बर्बादी का आरोप लगाकर बहिष्कार किया।

बलवान करिवाल, जागरण। चंडीगढ़ में 118वें अखिल भारतीय मेयर्स काउंसिल सम्मेलन कराया गया, जिसमें 19 राज्यों से करीब 30 महापौर पहुंचे। विचारों का आदान-प्रदान हुआ। शहरी निकायों में सुविधाएं देने पर अहम चर्चा हुई, लेकिन इस सम्मेलन से भाजपा पार्षदों ने दूरी बना ली। वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भी बहिस्कार कर दिया।

चंडीगढ़ में भाजपा शासित नगर निगम है और मेयर भी भाजपा का ही है। इसके बावजूद भाजपा के पार्षदों की सम्मेलन से गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। सुबह उद्घाटन सत्र के दौरान भाजपा की पार्षद हरप्रीत कौर बबला ही सम्मेलन में मौजूद थीं।

इसके करीब एक घंटे या उससे अधिक समय बाद पार्षद बलविंदर सिंह बिल्लू सम्मेलन में पहुंचे। इसके बाद भी भाजपा का कोई अन्य पार्षद सम्मेलन में नजर नहीं आया।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने सम्मेलन का पूरी तरह बहिष्कार किया। आप की ओर से आरोप लगाया गया कि पांच सितारा होटल में प्रशासन के खर्च पर सम्मेलन आयोजित कर जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है, जबकि शहर में सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है।

यह भी पढ़ें- देशभर से मेयर पहुंचे चंडीगढ़, प्रशासक ने समझाया काम करने का तरीका; सुबह 5 बजे शहर में निकलने की दी सलाह

क्या भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं

बताया जा रहा है कि कई पार्षदों को प्रेस वार्ता और मेयर सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। मेयर सौरभ जोशी ने सम्मेलन से पहले यूटी गेस्ट हाउस में जो प्रेस वार्ता की, उसमें भी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर समेत कोई पार्षद उनके साथ नहीं था।

इसे भी भाजपा पार्षदों की नाराजगी की एक वजह माना जा रहा है। वहीं, भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की चर्चाओं को भी बल मिला। वहीं कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी, तरुणा मेहता सहित कई पार्षद सम्मेलन में पहुंचे।