चंडीगढ़ में कल ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, कैपिटल कॉम्प्लेक्स से IT पार्क तक कई रास्ते रहेंगे बंद
चंडीगढ़ में रविवार को मैराथन के कारण सुबह 5 से 9:30 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक ...और पढ़ें

चंडीगढ़ मैराथन के कारण ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रविवार सुबह 5 से 9:30 बजे तक चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
मैराथन के कारण कैपिटल कॉम्प्लेक्स से आईटी पार्क तक सड़कें बंद।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में रविवार को मैराथन के कारण सुबह 5 से 9:30 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वाहन चालक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर भी ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी ले सकते हैं।
मैराथन का रूट सेक्टर-1 कैपिटल कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक, सुखना लेक, हीरा सिंह चौक, पंजाब लोक भवन रोड, किशनगढ़ टर्न, सेंट कबीर लाइट पॉइंट और शास्त्री नगर लाइट पॉइंट से होते हुए किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट तक रहेगा। इन सड़कों पर मैराथन के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंध
- कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक की ओर जाने वाली सड़क
- ओल्ड बैरिकेड चौक से सुखना लेक की ओर जाने वाला रास्ता
- हीरा सिंह चौक से पंजाब लोक भवन रोड होते हुए किशनगढ़ टर्न
- सेंट कबीर लाइट पॉइंट से शास्त्री नगर लाइट पॉइंट तक
- किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट के आसपास
