विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ निगम में ज्वाॅइंट कमिश्नर की कुर्सी पर फिर संकट, जानें अब तक कितने बीच में पद छोड़ चुके

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:44 PM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम में ज्वाॅइंट कमिश्नर अविकेश गुप्ता को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है, जिससे निगम में अधिकारियों की ...और पढ़ें

चंडीगढ़ नगर निगम में अधिकारियों की कमी। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ नगर निगम में अधिकारियों की कमी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. ज्वाॅइंट कमिश्नर अविकेश गुप्ता को चुनावी ड्यूटी मिली।

  2. चुनाव तक निगम का नियमित कामकाज नहीं संभालेंगे।

  3. अधिकारियों की कमी से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे।



बलवान करिवाल, चंडीगढ़। नगर निगम में अधिकारियों की कमी लंबे समय से प्रशासनिक कामकाज पर भारी पड़ रही है। खासकर ज्वाॅइंट कमिश्नर स्तर पर अधिकारियों की कमी और बार-बार होने वाले तबादलों ने निगम की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

कई महीनों तक ज्वाॅइंट कमिश्नर का पद खाली रहने के बाद हाल ही में दो नए अधिकारी निगम को मिले थे, लेकिन अब इनमें से एक ज्वाइंट कमिश्नर अविकेश गुप्ता को यूटी प्रशासन ने नगर निगम चुनाव की ड्यूटी में लगा दिया है।

चुनाव संपन्न होने तक वह नगर निगम में ज्वॉइंट कमिश्नर की नियमित जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों के साथ यूटी प्रशासन के आईटी विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

डाॅ. इंदरजीत सिंह के हरियाणा लौटने के बाद से ज्वॉइंट कमिश्नर का एक पद खाली चल रहा था। इसके बाद एचसीएस अधिकारी गौरव कुमार और पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता की नियुक्ति हुई। दोनों अधिकारियों ने 27 अक्टूबर को कार्यभार संभाला था।

इससे निगम में प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अविकेश गुप्ता की चुनावी ड्यूटी के कारण अब निगम को उनकी नियमित सेवाएं नहीं मिलेंगी।

अधिकारी आते हैं, लेकिन टिक नहीं पाते

नगर निगम में ज्वाॅइंट कमिश्नर स्तर पर अधिकारियों की उपलब्धता हमेशा चुनौती रही है। निगम में नियुक्त होने वाले कई अधिकारी अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही वापस लौट चुके हैं।

शंभू राठी, शशि वसुंधरा, सुमित सिहाग, डाॅ. इंदरजीत सिंह और रोहित गुप्ता सहित कई अधिकारी बीच में ही निगम छोड़ चुके हैं। निगम को अधिकारी उपलब्ध करवाने के लिए यूटी प्रशासन को पंजाब और हरियाणा से बार-बार पैनल मांगना पड़ता है। इसके बावजूद अधिकारी यहां लंबे समय तक टिक नहीं पाते।

काम समझने में लगता है समय

लगातार अधिकारियों के बदलने से निगम की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय फैसलों में निरंतरता प्रभावित होती है। नए अधिकारी को कामकाज समझने और विभागों की व्यवस्था संभालने में समय लगता है।

ऐसे में नगर निगम चुनाव से पहले जब निगम को अतिरिक्त प्रशासनिक सहयोग की जरूरत है, तब एक ज्वाॅइंट कमिश्नर की चुनावी ड्यूटी ने अधिकारियों की कमी की समस्या फिर उजागर कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।