विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 22 को इंटरनेशनल मैराथन, धावकों के नाश्ते और अधिकारियों के प्रस्तावित भोजन खर्च पर उठे सवाल

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में 22 नवंबर को होने वाली इंटरनेशनल मैराथन के आयोजन पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च पर सवाल ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में 22 नवंबर को होने वाली दूसरी इंटरनेशनल मैराथन होगी। (एआई जनरेटेड फोटो)

चंडीगढ़ में 22 नवंबर को होने वाली दूसरी इंटरनेशनल मैराथन होगी। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. मैराथन पर एक करोड़ से अधिक खर्च का प्रस्ताव।

  2. केले की कीमत, बुफे खर्च को लेकर गहराया विवाद।

  3. सेकंड इनिंग एसोसिएशन ने उठाए रेट दर पर सवाल।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में 22 नवंबर को होने वाली दूसरी इंटरनेशनल मैराथन के आयोजन पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च का प्रस्ताव तैयार है। मैराथन में हिस्सा लेने पहुंच रहे धावकों के नाश्ते और अधिकारियों के भोजन पर प्रस्तावित खर्च को लेकर सवाल उठे हैं।

सेकंड इनिंग एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि बाजार में अच्छी गुणवत्ता का केला करीब छह रुपये प्रति नग मिल रहा है तो मैराथन के लिए 11.80 रुपये रेट क्यों निर्धारित किया गया है।

खेल निदेशक की ओर से जारी टेंडर में CYRUNS Sports & Wellness LLP ने 1,03,55,058.20 रुपये की बोली लगाई है। इस टेंडर में केवल एक कंपनी ने बोली जमा कराई है। एसोसिएशन के प्रधान आरके गर्ग क के अनुसार, मैराथन में धावकों के लिए 3000 केले खरीदे जाने हैं। टेंडर में प्रति केले की दर 11.80 रुपये रखी गई है। इस हिसाब से केले पर करीब 35,400 रुपये खर्च होंगे। 

गर्ग ने 5500 धावकों के बुफे नाश्ते की दर 318.60 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किए जाने पर भी सवाल उठाया है। इस मद पर करीब 17.52 लाख रुपये खर्च होने का प्रावधान है।

वहीं, 100 अधिकारियों के बुफे भोजन के लिए 531 रुपये प्रति व्यक्ति की दर रखी गई है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी खरीद और भोजन व्यवस्था के लिए बाजार दरों का तुलनात्मक आकलन होना चाहिए, ताकि सरकारी धन का उचित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।