यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बढ़े वाच आवर्स, अब अंतिम फ्लाइट रात 12.35 बजे होगी आपरेट
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विंटर शेड्यलू में पांच बंद पड़ी हुई फ्लाइट्स को दोबारा शुरू किया गया है। अभी छह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वॉच आवर्स बढ़ गए हैं। विंटर शेड्यूल के मुताबिक अब एयरपोर्ट पर अंतिम फ्लाइट रात 12.35 बजे ऑपरेट होगी। मुंबई से यह आने वाली यह फ्लाइट सुबह 6.15 बजे फिर मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा विंटर शेड्यलू में पांच बंद पड़ी हुई फ्लाइट्स को दोबारा शुरू किया गया है। जबकि अभी भी छह लाइटें बंद पड़ी हुई हैं जिनको विंटर शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। इंटरनेशनल लाइट के लिए शहरवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। विंटर शेड्यूल में अभी एयरइंडिया की शारजाह की फ्लाइट शामिल है। नए शेड्यलू के मुताबिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट 38 फ्लाइट्स का संचालन होगा। यह शेड्यूल पहली नंवबर से 27 मार्च तक लागू रहेगा।
पांच फ्लाइट्स की गई रिशेड्यूल
कोविड-19 के कारण चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चलने वाली सभी फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया था। लेकिन कोविड-19 का प्रभाव कम होने के कारण 30 फ्लाइट्स का संचालन कर दिया गया। इसमें पांच फ्लाइट्स ऐसी हैं जिन्हें विंटर शेड्यूल में रिशेड्यूल की किया गया है। यह फ्लाइट पटना,मुबंई,दिल्ली,अहमदाबाद व जयपुर की हैं। इतना ही नहीं कोरोना काल में बंद हुई छह फ्लाइट्स को विंटर शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। इनमें उदयपुर,रांची,जम्मू, देहरादून,इंदौर और जोधपुर की फ्लाइट्स शामिल हैं।
वाच आवर्स बढ़ने से इंटरनेशनल यात्रियों को होगा फायदा
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि मंगलवार से विंटर शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट्स का संचालन हुआ। देर रात तक फ्लाइट्स का संचालन होने से यकीनन इंटरनेशनल सफर करने वाले यात्रियों के लिए खासा फायदा होगा।
