विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

76.5 एमएम से ही चंडीगढ़ में हाल बेहाल, अभी भारी वर्षा का अलर्ट

Published: Mon, 01 Sep 2025 08:18 PM (IST)

चंडीगढ़ में 24 घंटे में 76.5 एमएम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों ...और पढ़ें

जलभराव की स्थिति से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलभराव की स्थिति से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

HighLights

  1. 76.5 एमएम बारिश से चंडीगढ़ बेहाल |
  2. मौसम विभाग का भारी वर्षा का अलर्ट |
  3. सामान्य से 148.2 एमएम अधिक बरसा चुका मानसून।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। झमाझम वर्षा से सोमवार को पूरा दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। चंडीगढ़ में  बीते 24 घंटे में 76.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। 

सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.7 डिग्री कम रहा। इसके साथ न्यूनतम तापमान 22.7 सेल्यिस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्यिस कम रहा। इस मानसून सीजन में अब तक 895.2 एमएम वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 148.2 एमएम अधिक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लगातार हो रही बरसात के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सफाई बनाए रखना, पानी जमा न होने देना और खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।