चंडीगढ़ में अफेसर के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों और पति को छोड़कर रह रही थी मां के साथ
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की लेजर वैली में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रॉबिन को गिरफ्तार ...और पढ़ें

सेक्टर-10 की लेजर वैली में महिला की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेक्टर-10 की लेजर वैली में मिला था शव।
पेवर ब्लॉक से सिर पर किया गया था हमला।
वारदात के बाद फरार हो गया था रॉबिन।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-10 की लेजर वैली में वीरवार को महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर मां के साथ रह रही थी। अफेयर के शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
27 वर्षीय रॉबिन मोहाली के नया गांव की जनता कॉलोनी में रहता है। रॉबिन ने 2020 में शिखा के साथ लव मैरिज की थी। घरेलू कलह की वजह से शिखा 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को पति के पास छोड़कर सेक्टर-15 में अपनी मां गुंजन के पास रहने लगी थी।
रॉबिन ने पहले अपनी सास पर भी हमला किया था और इस केस में वह जमानत पर छूटा था। अब वीरवार को रॉबिन सेक्टर-27 स्थित शिखा के ऑफिस पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।
दोनों ने पहले मार्केट में खाना खाया और फिर एक्टिवा पर शहर में घूमते रहे। शाम को पौने 8 बजे वे सेक्टर-10 की लेजर वैली पहुंचे। यहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और रॉबिन ने पेवर ब्लॉक से शिखा के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गया।
कूड़ा बीनने वाले ने देखा शव
शुक्रवार सुबह कूड़ा बीनने वाले एक युवक ने युवती का शव देखा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव के पास खून से सना पेवर ब्लॉक मिला। युवती के सिर में गंभीर चोट थी।
कलाई पर घड़ी और रुद्राक्ष की छोटी माला बंधी थी। बाजू पर शिखा और लिखा हुआ था। जांच के बाद उसकी पहचान रांची निवासी शिखा के रूप में हुई। कुछ घंटे की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शिखा के पति रॉबिन काे गिरफ्तार कर लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।