चंडीगढ़ में बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर, लाखों के गहने और आईपैड चोरी कर ले गए
चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 में एक बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और आईपैड चोरी हो गए। ...और पढ़ें

रामदरबार के फेज-2 स्थित बंद मकान में चोरी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रामदरबार फेज-2 में बंद मकान में चोरी हुई।
लाखों के सोने-चांदी के गहने और आईपैड चोरी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रामदरबार के फेज-2 स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और आईपैड चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय मकान मालिक परिवार सहित पिछले चार-पांच दिनों से बाहर गए हुए थे।
चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगालकर कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मकान नंबर 970, फेज-2, रामदरबार में शिकायतकर्ता संदीप कुमार के ससुराल वाले रहते हैं। वे पिछले चार-पांच दिनों से घर पर नहीं थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने संदीप कुमार को फोन कर सूचना दी कि उनके ससुराल वाले घर का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरी हुए सोने-चांदी के गहनों की कुल कीमत का आकलन किया गया है।
फिलहाल वारदात किस समय हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, ताकि आरोपितों का सुराग लगाया जा सके।