Move to Jagran APP

दिवाली पर बदल जाएगा चंडीगढ़ हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स का लुक, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अभी से तैयारियों में जुटा

डेढ़ साल तक लगातार बंद रहे वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स में एंट्री शुरू हो चुकी है। अब रोजाना तीन टूर कांप्लेक्स दिखाने के लिए आयोजित होते हैं। दिवाली पर कैपिटल कांप्लेक्स का अलग ही अंदाज में दिखेगा। इंजीनियरिंग विभाग ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 10:56 AM (IST)
दिवाली पर बदल जाएगा चंडीगढ़ हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स का लुक, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अभी से तैयारियों में जुटा
चंडीगढ़ की हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। डेढ़ साल तक लगातार बंद रहे वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स में एंट्री शुरू हो चुकी है। अब रोजाना तीन टूर कांप्लेक्स दिखाने के लिए आयोजित होते हैं। इसमें पहला टूर सुबह नौ फिर 12 इसके बाद तीन बजे आयोजित होता है। कांप्लेक्स की एंट्रेंस पर बने टूरिस्ट सेंटर पर फोटो आइडी बनने के बाद टूर में शामिल हो सकते हैं। यहां एंट्री निशुल्क है।

loksabha election banner

अभी पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बिल्डिंग के अंदर एंट्री नहीं दी गई है। हालांकि पर्यटक विधानसभा और सेक्रेटेरिएट को देख सकते हैं। कोरोना महामारी में पाबंदियों के बाद अब पब्लिक के लिए ओपन हो चुका है। यहां पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। दीपोत्सव दिवाली के मौके पर कैपिटल कांप्लेक्स रंग बिरंगी लाइटों से रोशन होगा। पर्यटक इसका और भी आकर्षक अंदाज में दीदार कर सकेंगे।

दीपावली के मौके पर तीन दिनों के लिए कांप्लेक्स को रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने यह लाइटें लगाने के लिए ई-टेंडर भी जारी कर दिया है। तीन से पांच नवंबर के बीच तीन दिनों के लिए यह लाइटिंग होगी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इसके लिए 5.76 लाख रुपये की अनुमानित लागत तय की है। परसेंटेज बेस पर जो कंपनी सबसे कम रेट कोट करेगी उसे यह काम सौंपा जाएगा। खास तरह की लाइटिंग के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने प्लान तैयार किया है। इन लाइटिंग से सभी बिल्डिंग और मॉन्यूमेंट की खासियत को फोकस कर प्रदर्शित किया जाएगा। 

यह बिल्डिंग मॉन्यूमेंट होंगे आकर्षण का केंद्र

कैपिटल कांप्लेक्स में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, जियोमेट्रिकल हिल, विधानसभा बिल्डिंग, टावर ऑफ शेडो, टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर और पंजाब एंड हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.