विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में सोना-चांदी सस्ता, 24 कैरेट के एक महीने में 16 हजार घटे दाम; जानें क्या है नया रेट

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:14 PM (IST)

चंडीगढ़ में पिछले एक महीने में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट ...और पढ़ें

1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा सोना। (सांकेतिक फोटो)

1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा सोना। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. 10 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच कीमतों में गिरावट।

  2. 24 कैरेट सोना 15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता।

  3. चांदी 54 प्रति ग्राम सस्ती हुई, खरीदारी बढ़ी।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। 10 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी 54 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई है। इससे सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार, 10 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 17 नवंबर को घटकर 1,38,400 रुपये रह गया। इस तरह करीब एक महीने में सोना 15,900 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,41,900 रुपये से घटकर 1,27,300 रुपये रह गई। इसमें 14,600 रुपये की गिरावट आई है।

इसी अवधि में 18 कैरेट सोना 1,17,700 रुपये से घटकर 1,05,600 रुपये और 14 कैरेट सोना 92,900 रुपये से घटकर 83,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी दोनों श्रेणियों में क्रमशः 12,100 और 9,600 रुपये की कमी आई है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव 230 रुपये प्रति ग्राम था, जो 17 नवंबर को घटकर 176 रुपये रह गया। इस तरह एक महीने में चांदी 54 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई है। वहीं चांदी के सिक्के की कीमत 2,600 रुपये से घटकर 2,000 रुपये रह गई है।

एक महीने में कीमतों में गिरावट

  • 24 कैरेट सोना: 15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 12,100 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: 9,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 54 रुपये प्रति ग्राम
  • चांदी का सिक्का: 600 रुपये प्रति सिक्का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।