चंडीगढ़ में धनतेरस के बाद सोना सस्ता, पांच दिन में 24 कैरेट का 2000 रुपये घटा रेट
दीवाली के बाद चंडीगढ़ में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले पांच दिनों ...और पढ़ें

सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
5 नवंबर को 24 कैरेट का रेट 1,48,800 रुपये था
10 नवंबर को घटकर 1,46,800 रुपये पर आया।
खरीदारों की बाजार में सोने-चांदी के भाव पर नजर।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी भी 197 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 194 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। हालांकि बीच में दोनों कीमती धातुओं के भाव में हल्की तेजी भी देखने को मिली। ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार, 5 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 6 नवंबर को घटकर 1,45,600 रुपये रह गया।
इसके बाद 7 नवंबर को इसमें मामूली तेजी आई और भाव 1,46,200 रुपये पहुंच गया। 9 नवंबर को सोना 1,47,200 रुपये पर रहा, जबकि 10 नवंबर को फिर 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। 5 नवंबर को चांदी 197 रुपये प्रति ग्राम थी, जो 6 और 7 नवंबर को घटकर 192 रुपये रही। 9 नवंबर को इसमें तीन रुपये की तेजी आई और भाव 195 रुपये पहुंच गया। 10 नवंबर को फिर एक रुपये की गिरावट के साथ चांदी 194 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई।
अन्य कैरेट के सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। 10 नवंबर को 22 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये, 18 कैरेट 1,12,000 रुपये और 14 कैरेट 88,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं सोने की प्लेट का भाव 1,46,500 रुपये दर्ज किया गया। चांदी का सिक्का 2200 रुपये में उपलब्ध रहा। बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच खरीदार फिलहाल सोने-चांदी के भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।