Budget 2026 चंडीगढ़ को झटका, 6545.52 करोड़ रुपये मिले, 438 करोड़ की कटौती
चंडीगढ़ को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र से 6545.52 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो पिछले वर्ष से ...और पढ़ें

बजट में चंडीगढ़ के लिए रेवेन्यू और कैपिटल दोनों ही मदों में कटौती की गई।
HighLights
बीते वर्ष 6983.18 करोड़ रुपये का बजट मिला था।
इस बार योजनाओं की रफ्तार हो सकती है प्रभावित।
बलवान करिवाल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार से कुल 6545.52 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के मुकाबले 438 करोड़ रुपये कम है। बीते वर्ष चंडीगढ़ को 6983.18 करोड़ रुपये का बजट मिला था।
नए बजट में रेवेन्यू हेड के तहत 5939.52 करोड़ रुपये और कैपिटल हेड के तहत 606 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। जबकि 2025-26 में रेवेन्यू हेड में 6185.18 करोड़ रुपये और कैपिटल हेड में 798 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
इस तरह रेवेन्यू और कैपिटल दोनों ही मदों में कटौती की गई है। बजट में आई इस कमी को लेकर प्रशासनिक और विकास कार्यों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में की गई यह कटौती चंडीगढ़ के बुनियादी ढांचे, विकास परियोजनाओं और नई योजनाओं की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है। विपक्षी दलों ने इसे चंडीगढ़ के साथ अन्याय करार दिया है।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि सीमित बजट में चंडीगढ़ प्रशासन विकास कार्यों को किस तरह प्राथमिकता देता है।
चंडीगढ़ बजट तुलना (राशि करोड़ रुपये में)
वित्त वर्ष कुल बजट रेवेन्यू हेड कैपिटल हेड
2025-26 6983.18 6185.18 798
2026-27 6545.52 5939.52 606
अंतर
-438 -245.66 -192
