विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाफ पे लीव का मिलेगा लाभ; केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:10 PM (IST)

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए अर्ध-वेतन अवकाश (एचपीएल) के लाभ पर स्थिति स्पष्ट की है। इसके तहत 31 मार्च 2022 तक संचित एचपीएल का लाभ पंजाब सेवा नियमों के अनुसार मिलेगा, जिससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

पंजाब पैटर्न के तहत हाफ पे लीव का लाभ मिलेगा।

पंजाब पैटर्न के तहत हाफ पे लीव का लाभ मिलेगा।

HighLights

  1. केंद्र ने चंडीगढ़ कर्मचारियों के एचपीएल लाभ पर स्थिति स्पष्ट की।

  2. 31 मार्च 2022 तक संचित एचपीएल का लाभ मिलेगा।

  3. पंजाब सेवा नियमों के तहत कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत।

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने पंजाब सेवा नियमों के तहत 31 मार्च 2022 तक कर्मचारियों के अवकाश खातों में संचित अर्ध-वेतन अवकाश (हाफ पे लीव-एचपीएल) के लाभ को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

इसके तहत कर्मचारियों को पंजाब पैटर्न के अनुसार जमा अर्ध-वेतन अवकाश का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासन के अवकाश विभाग में कार्यरत कर्मचारी 31 मार्च 2022 तक अपने अवकाश खातों में संचित अर्ध-वेतन अवकाश के लाभ के पात्र हैं।

केंद्र सरकार के इस स्पष्टीकरण से उन कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी पंजाब सेवा नियमों के तहत संचित छुट्टियों का लाभ केंद्रीय सेवा नियम लागू होने के बाद बंद हो गया था।

लंबे संघर्ष के बाद मिली राहत

चंडीगढ़ प्रशासन में केंद्रीय सेवा नियम लागू होने से पहले कर्मचारियों को पंजाब पैटर्न के तहत अवकाश खातों में जमा 300 छुट्टियों तक का लाभ मिलता था। इन छुट्टियों का उपयोग नहीं होने पर नियमानुसार उनका मानदेय प्राप्त करने की सुविधा भी थी।

केंद्रीय सेवा नियम लागू होने के बाद यह सुविधा बंद कर दी गई थी।इस फैसले के विरोध में कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि केंद्रीय सेवा नियम लागू होने से पहले पंजाब सेवा नियमों के तहत अर्जित छुट्टियों का लाभ उन्हें दिया जाए।

अब केंद्र सरकार के पत्र से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब सेवा नियम लागू रहने के दौरान 31 मार्च 2022 तक संचित अर्ध-वेतन अवकाश का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।