विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में दीवाली तक 21 बाजारों के पास स्कूलों में पार्किंग, सड़क पर गाड़ी खड़ी की तो उठा ले जाएगी पुलिस

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने दीवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए विशेष पार्किंग ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में दीवाली तक पार्किंग के विशेष इंतजाम। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ में दीवाली तक पार्किंग के विशेष इंतजाम। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ में दीवाली पर बाजारों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था।

  2. 21 स्कूलों और कॉलेज पार्किंग आम लोगों के लिए खुली।

  3. 8 नवंबर तक लागू रहेगी यह सुविधा, जाम से बचें।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पार्किंग व्यवस्था की है। शहर के 21 बाजारों के आसपास स्थित सरकारी स्कूलों और एक सरकारी कॉलेज की पार्किंग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

लोग इन स्थानों पर स्कूलों में छुट्टी के बाद और अवकाश के दिनों में पूरे समय वाहन खड़े कर सकेंगे। यह व्यवस्था 8 नवंबर तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे सड़कों पर जाम और पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है।

इसे कम करने के लिए सेक्टर-8 से लेकर 47 और मनीमाजरा तक बाजारों के नजदीक पार्किंग के वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क किनारे वाहन खड़े करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन टो किए जा सकते हैं या क्लैंप लगाए जा सकते हैं।

साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर पार्किंग की मनाही

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नजदीकी बाजारों तक संभव हो तो पैदल जाने, व्यस्त समय में यात्रा से बचने और कार पूलिंग अपनाने की अपील की है। निर्धारित पार्किंग में वाहन इस तरह खड़े करने को कहा गया है कि अतिरिक्त जगह न घिरे। सड़क, साइकिल ट्रैक और पैदल चलने के रास्तों पर वाहन खड़े करने या चलाने की मनाही रहेगी।

पुलिस ने वाहन में कीमती सामान छोड़कर नहीं जाने की सलाह भी दी है। वाहन टो या क्लैंप होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 1073 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जाम के दौरान धैर्य रखने और अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने की अपील की गई है।

मनीमाजरा से सेक्टर-47 तक मिलेगी सुविधा

क्रम संख्या स्थान स्कूल का नाम और पता
1 सेक्टर-8 सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-8बी
2 सेक्टर-15 सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-15सी
3 सेक्टर-18 सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-18डी
4 सेक्टर-19 सरकारी स्कूल, सेक्टर-19सी और 19डी
5 सेक्टर-20 सरकारी स्कूल, सेक्टर-20बी और 20डी
6 सेक्टर-22 सरकारी स्कूल, सेक्टर-22ए और 22सी
7 सेक्टर-29 सरकारी स्कूल, सेक्टर-29ए और 29बी
8 सेक्टर-30 सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-30
9 सेक्टर-32 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32सी
10 सेक्टर-34 सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-34सी
11 सेक्टर-35 सरकारी स्कूल, सेक्टर-35सी और 35डी
12 सेक्टर-36 सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर-36सी
13 सेक्टर-37 सरकारी स्कूल, सेक्टर-37सी
14 सेक्टर-38 सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर-38डी
15 सेक्टर-40 सरकारी स्कूल, सेक्टर-40ए और 40बी
16 सेक्टर-41 सरकारी मॉडल स्कूल, सेक्टर-41डी (बड़हेड़ी)
17 सेक्टर-44 सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-44
18 सेक्टर-45 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-45डी
19 सेक्टर-46 सरकारी कॉलेज पार्किंग और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-46डी
20 सेक्टर-47 सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-47सी
21 मनीमाजरा सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बस स्टैंड के पास का सरकारी स्कूल सहित तीन स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।