विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में दीवाली पर बिकेंगे 10 करोड़ के पटाखे, कल से सजेगा पटाखा बाजार; 13 जगह लगेंगे 96 स्टॉल

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:03 PM (IST)

चंडीगढ़ में दीवाली पर करीब 10 करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री का अनुमान है, जिसके लिए शुक्रवार से 13 ...और पढ़ें

प्रत्येक स्टॉल पर करीब 10 लाख रुपये का पटाखा स्टॉक उपलब्ध रहने का अनुमान। (सांकेतिक फोटो)

प्रत्येक स्टॉल पर करीब 10 लाख रुपये का पटाखा स्टॉक उपलब्ध रहने का अनुमान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सबसे ज्यादा 15 स्टॉल सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में लगेंगे।

  2. पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम लागू।

  3. दीवाली की रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली पर इस बार चंडीगढ़ में करीब 10 करोड़ के पटाखे बिकने आएंगे। शुक्रवार से पटाखों का बाजार सज जाएगा। निर्धारित 13 स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी स्टॉल लगाए जाएंगे।

चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए कुल 96 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। इस बार पटाखा बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये के पटाखे बिक्री के लिए आने का अनुमान है। प्रत्येक स्टॉल पर औसतन करीब 10 लाख रुपये का पटाखा स्टॉक उपलब्ध रहेगा। यह अनुमान हर वर्ष की बिक्री के आधार पर लगाया गया है

सबसे ज्यादा 15 स्टॉल सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में लगाए जाएंगे। वहीं मनीमाजरा में 12 और सेक्टर-46 में 11 स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। रामदरबार सब्जी मंडी में 10, सेक्टर-49 सब्जी मंडी में सात और सेक्टर-24 गुजरात भवन के सामने छह स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसके अलावा सेक्टर-29, 33, 37, 28, 30 और 40 तथा धनास में भी पटाखों की बिक्री होगी। इस बार पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। शहर में केवल सीएसआईआर-नीरी से प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बेचे और चलाए जा सकेंगे।

सामान्य पटाखों के साथ सीरीज क्रैकर्स और लड़ी वाले पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। ग्रीन श्रेणी की पटाखों की लड़ियां भी नहीं बेची जा सकेंगी। प्रशासन के आदेश के अनुसार दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

निर्धारित समय से पहले या बाद में पटाखे चलाने पर कार्रवाई हो सकती है। अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षण संस्थानों, अदालतों और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंसधारक विक्रेता ही कर सकेंगे। ई-कामर्स प्लेटफार्म के माध्यम से पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और बुकिंग की अनुमति नहीं होगी।

 यहां लगेंगे पटाखों के स्टॉल

स्थान स्टॉल की संख्या
सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड 15
मनीमाजरा फायर स्टेशन के पास 12
सेक्टर-46 पुरानी रेहड़ी मार्केट के पास 11
रामदरबार सब्जी मंडी 10
सेक्टर-49 सब्जी मंडी ग्राउंड 7
सेक्टर-24 गुजरात भवन के सामने 6
सेक्टर-29 सब्जी मंडी ग्राउंड 5
सेक्टर-33सी 5
सेक्टर-37सी मंदिर के पास 5
सेक्टर-28 नानकसर गुरुद्वारे के पीछे 5
सेक्टर-30 दशहरा ग्राउंड 5
सेक्टर-40 रामलीला ग्राउंड 5
धनास खुला मैदान 5
कुल 96

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।