विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयकर विभाग के कर्मचारी को मिलेगा 45.60 लाख मुआवजा, चंडीगढ़ में CTU बस की टक्कर से गई थी जान

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Thu, 12 Nov 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में सीटीयू बस की टक्कर से आयकर विभाग के कर्मचारी की मौत के मामले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ...और पढ़ें

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल का फैसला।  (सांकेतिक फोटो)

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल का फैसला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. तीन साल पहले टैंक चौक पर हुआ था हादसा।

  2. सीटीयू बस चालक की लापरवाही से हुआ था हादसा।

  3. ट्रिब्यूनल ने 7.5% सालाना ब्याज देने का भी निर्देश।


जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सीटीयू बस की टक्कर से आयकर विभाग के कर्मचारी की मौत के मामले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने मृतक के परिवार को 45.60 लाख रुपये मुआवजा अदा करने का फैसला सुनाया है।

ट्रिब्यूनल ने मुआवजा राशि पर साढ़े सात प्रतिशत सालाना ब्याज देने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने माना कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ था। बीमा कंपनी ने बस चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने सहित कई आधारों पर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की, लेकिन ट्रिब्यूनल ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।

मामला 13 दिसंबर 2023 का है। पिंजौर निवासी प्रकाश चंद अपनी बाइक पर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे टैंक चौक के पास सीटीयू की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चंडीमंदिर थाने में 14 दिसंबर 2023 को बस चालक नरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

हादसे के समय उम्र थी 45 साल

मृतक के परिवार ने 75 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। परिवार ने याचिका में कहा कि प्रकाश चंद की उम्र 45 साल थी। उसकी सैलरी करीब 26 हजार रुपये थी। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वहीं, चालक ने अपने बचाव में कहा कि बस से कोई हादसा नहीं हुआ और पुलिस के साथ मिलीभगत कर उसे फंसाया गया है।

सीटीयू ने भी कहा कि हादसे में बाइक चालक की लापरवाही थी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी बाबू राम ने इस केस में गवाही दी और बस चालक की लापरवाही पर खुलकर बयान दिए। उसी की गवाही पर पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।