Move to Jagran APP

नाम- सोनू, काम- चोरी, लूट, मर्डर और नशा तस्करी, आरोपित पर चंडीगढ़ में 12 केस, हेरोइन के साथ पकड़ा गया

चंडीगढ़ पुलिस ने एक आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 12 अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित नशा तस्करी मर्डर चोरी व लूट जैसे कई संगीन मामलों को अंजाम दे चुका है। इस बार वह हेरोइन के साथ पकड़ा गया है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Fri, 07 Oct 2022 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 03:46 PM (IST)
नाम- सोनू, काम- चोरी, लूट, मर्डर और नशा तस्करी, आरोपित पर चंडीगढ़ में 12 केस, हेरोइन के साथ पकड़ा गया
आरोपित की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले सोनू के तौर पर हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हत्या, नशा तस्करी, घरों में चोरी, मारपीट समेत 12 अपराधिक मामलों में आरोपित को चंडीगढ़ पुलिस की आपरेशन सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले सोनू के तौर पर हुई है। 40 साल सोनू के खिलाफ कई अपराधिक धाराओं के तहत कोर्ट में केस चल रहा है। इस बार पुलिस ने उसे नशा तस्करी केस में गिरफ्तार किया है। 

loksabha election banner

आपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह के सुपरविजन में कमांडों की टीम साउथ डिविजन में पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस को आरोपित सोनू के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ के बार्डर पर जीरी मंडी के पास नाकाबंदी की। तभी सामने से एक युवक पैदल आ रहा था। पुलिस को उसपर शक हुआ और उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक से 148 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जब उसका क्राइम रिकार्ड खंगाला गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपित सोनू के खिलाफ चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, हत्या और नशा तस्करी के कुल 12 मामले दर्ज हैं। 

यह है क्रिमिनल रिकार्ड

गिरफ्तार तस्कर सोनू पर पहले से कुल 11 केस दर्ज थे। अब उसके खिलाफ पुलिस ने 12वां मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ साल 2012 में हत्या का केस भी दर्ज है। वहीं, साल 2005, 2007 और 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल पांच केस दर्ज है। इसी तरह घर में चोरी और मारपीट का भी उसपर आरोप है, जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। 

चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दरअसल, दशहरा के साथ शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बाजारों में रौनक के साथ चहल पहल भी बढ़ गई है। इसे लेकर पुलिस की सक्रियता 24 घंटे बढ़ाई गई है। वहीं, छह से आठ अक्टूबर तक सुखना लेक पर एयर शो का आयोजन है। इसमें राष्ट्रपति समेत कई वीवीआइपी लोगों के आने का शेड्यूल है। इस वजह से आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल समेत पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस 24 घंटे आन ड्यूटी नाकाबंदी, चेकिंग, पेट्रोलिंग करने में लगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.