Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एशिया कप के लिए टीम में चयन, कोच जसवंत राय ने कही बड़ी बात

Aisa Cup 2022 चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का चयन एशिया कप 2022के लिए भारतीय टीम में हुआ है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में होगी और अर्शदीप के लिए खुद को साबित करने का यह बेहतर मौका साबित हो सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 03:07 PM (IST)
चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एशिया कप के लिए टीम में चयन, कोच जसवंत राय ने कही बड़ी बात
चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का चयन एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में हुआ है। 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है और 11 सितंबर को विजेता का फैसला होगा। इस बार एशिया कप के मैच यूएई में खेले जाएंगे।

loksabha election banner

बता दें कि टीम के मेन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी गैर मौजूदगी में अर्शदीप को खेलने का मौका मिल सकता है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में होगी और अर्शदीप के लिए खुद को साबित करने का यह बेहतर मौका साबित हो सकता है।

यूएई में आइपीएल (IPL) खेल चुके अर्शदीप के पास यहां की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। इंग्लैंड और वेस्ट विंडीज दौर पर अर्शदीप ने अपनी शानदार बालिंग से सभी को प्रभावित किया था। अर्शदीप के कोच जसवंत राय ने बताया कि हर टूर्नामेंट के साथ खिलाड़ी मानसिक तौर पर मजबूत होता है। उसमें आत्मविश्वास बढ़ता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि एशिया कप में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और वह अपनी शानदार यार्कर से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। अगर अर्शदीप को इस मैच में मौका मिलेगा तो वह जरूरी अपनी काबलियत को साबित करेगा।

डेथ ओवर के किंग कहे जाते हैं अर्शदीप

आइपीएल -2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने की बदौलत अर्शदीप का चयन लगातार भारतीय वनडे और टी-20 टीम में किया जा रहा है। आइपीएल-2022 में अर्शदीप किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कई बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। यही नहीं उनको पूर्व क्रिकेटर डेथ ओवर में गेंदबाजी करने का किंग भी कहते हैं। अभी तक आइपीएल में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप ने डेथ ओवर में यार्क डालकर बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

आइपीएल में अर्शदीप का प्रदर्शन

अर्शदीप आइपीएल और फर्स्ट क्लास में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी योग्यता को साबित कर चुके हैं। जिसके आधार पर उनका चयन इंडिया टीम में किया गया हैं। उनका प्रदर्शन इस प्रकार है।

साल            मैच                    विकेट            ईकानोमी           सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

2019           3                       3                 10.90               2/43

2020           8                       8                  8.77               3/23

2021          12                      18                 8.27               5/32

2022          13                      10                 7.83               3/37


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.