पार्षद की भाभी से मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज, अभी है जेल में बंद, भाजपा के आप पर कड़े आरोप
चंडीगढ़ में पूर्व आप पार्षद सुमन की भाभी कोमल शर्मा के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

चंडीगढ़ के आईटी पार्क थाने में एफआईआर हुई दर्ज।
HighLights
पूर्व आप पार्षद सुमन की भाभी कोमल शर्मा से मारपीट।
कोमल शर्मा वेतन धोखाधड़ी मामले में फिलहाल जेल में बंद।
भाजपा ने आप पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली पार्षद सुमन की भाभी कोमल शर्मा से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में चंडीगढ़ के आईटी पार्क थाने में शिकायत दी गई थी।
आरोप है कि कोमल शर्मा के घर आकर कुछ अज्ञात लोगों ने उनके और स्वजनों के साथ गाली-गलौज किया। मारपीट की और अभद्रता से पेश आए। उन्हें धमकाया गया।
कोमल शर्मा पंजाब के वॉटर एंड सीवरेज बोर्ड में अनुबंध के तौर पर क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। बिना ड्यूटी वेतन लेने के आरोप में उसे पंजाब पुलिस ने मनीमाजरा स्थित घर से गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में बंद है।
मेयर चुनाव से ठीक पहले पार्षद सुमन का आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना और फिर कोमल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई का मामला तूल पकड़ गया। चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं के आरोप हैं कि आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने कोमल शर्मा के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करवाई है। पुलिस का दुरुपयोग किया गया है।