Move to Jagran APP

शहर में बढ़े पानी के रेट के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस करेगी भाजपा के सभी पार्षदों के घरों का घेराव

चंडीगढ़ में नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए पानी के दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बना ली है। इसके विरोध में कांग्रेस भाजपा पार्षदों के घरों का घेराव कर उन्हें ज्ञापने सौंपने की तैयारी में है। इस बात का खुलासा कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने किया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 03:45 PM (IST)
कांग्रेस भवन सेक्टर 35 बैठक के दौरान मौजूद चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला व अन्य पार्टी पार्षद।

चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम द्वारा पानी के बढ़ाए गए रेट के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने भाजपा के सभी पार्षदों के घरों का घेराव करने की रणनीति का शुक्रवार को सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में खुलासा किया।

loksabha election banner

चंडीगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने लोगों पर बड़ा बोझ डाल दिया है। पानी के रेट को एकदम से तीन गुना से भी अधिक बढ़ाया गया है। यह बोझ सिर्फ शहर के लोगों पर ही नहीं गांव के लोगों पर भी डाला गया है। इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के रेजिडेंट से भी पानी के बिल के ₹500 से अधिक वसूले जा रहे हैं। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस अब भाजपा सरकार की नींद से जगाने का काम करेगी।

चावला ने कहा कि 28 फरवरी से कांग्रेस यह अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें सबसे पहले सेक्टर-37 में रहने वाले पार्षदों के घरों का घेराव किया जाएगा। सेक्टर-37 में भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद अरुण सूद सुनीता धवन और एक अन्य पार्षद का निवास है। इन तीनों पार्षदों के घरों पर पहुंचकर कांग्रेस के सदस्य अपना विरोध दर्ज कराएंगे। यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा, जिसमें पार्षदों के घर पर जाकर उन्हें फूल देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और पानी के रेट बढ़ाने पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यूटी प्रशासन के अधिकारियों को भी उन्होंने अपने इस आंदोलन की जानकारी दे दी है। अगर प्रशासन पार्षद के घर जाने से उन्हें रोकता है तो जहां भी उन्हें रोका जाएगा वहीं पर वह सड़क पर बैठ जाएंगे और तीन से चार लोगों का प्रतिनिधिमंडल पार्षद के घर जाकर उन्हें फूल और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद डड्डूमाजरा में रहने वाले पार्षद राजेश कालिया और प्रमिला देवी के घर का घेराव किया जाएगा। इसके बाद मनीमाजरा में पार्षदों के घरों का घेराव होगा। यह प्रदर्शन शनिवार और रविवार को ही होगा।

सुभाष चावला ने कहा कि उन्होंने भाजपा को नगर निगम 580 करोड़ रुपये की एफडी के साथ थोड़ी थी लेकिन आज कंगाल एमसी कर्मचारियों की सेलरी देने में भी नाकाम है। कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती की गई है। भाजपा की गलत नीतियों और गलत शासन में लोगों के ऊपर बोझ बढ़ाया है। यह प्रदर्शन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। इसके अलावा भी लगातार प्रदर्शन जारी रहेंगे l कांग्रेस भवन ने सुभाष चावला के साथ नगर निगम में विपक्ष के नेता एवं पार्षद देवेंद्र बबला चीफ स्पोक्सपर्सन हरमोहिंदर सिंह लक्की, प्रवक्ता गुरबख्श रावत और हरमेल केसरी मौजूद रहे l


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.