Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कहा, भाजपा नेता दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी पर खीज निकालें, अफसरों पर नहीं

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले छह वर्ष में न तो चंडीगढ़ में कोई नया प्रोजेक्ट आया और न ही सांसद किरण खेर केंद्र से फंड दिलवा सकीं। भाजपा के राज में कर्मचारी किसान छोटे व्यापारी महिलाएं छात्र और गरीब सभी दुखी हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:40 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस ने निगम कमिश्नर के पीए को थप्पड़ मारने की घटना पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नगर निगम में आयुक्त के साथ झगड़े व उनके पीए जतिन सैनी के साथ हाथापाई की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने आरोपित भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि पिछले पांच साल में भाजपा नेताओं और पार्षदों पर भ्रष्टाचार, अफसरों के साथ झगड़े, यौन शोषण और गुंडागर्दी करने जैसे आरोप लगे लेकिन भाजपाइयों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

loksabha election banner

मंगलवार को चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ वरिष्ठ नेताओं रामपाल शर्मा, सुभाष चावला, दर्शन जिंदल, पवन शर्मा, भूपिंदर बढहेरी, जतिंदर भाटिया, दविंदर बबला, हरफूल कल्याण, संदीप भारद्वाज, हरमोहिंदर लकी, कमलेश, दीपा दूबे, मीनाक्षी चौधरी, अनिता शर्मा, प्रेमलता, गुरबख्श रावत, शीला देवी, मोहम्मद सादिक, शशि शंकर तिवारी, जगजीत सिंह कंग, हाफिज अनवारुलक, जगीर सिंह, गुरप्रीत सिंह गाबि, अजय जोशी, रविंदर कौर, लव कुमार ने कहा कि भाजपा ने अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने और ठेके लेने व दिलवाने में पांच वर्ष बीता दिए हैं। अगर आज गांव के विकास के लिए पैसे नहीं हैं तो अफसरों का क्या कसूर है। भाजपा नेताओं को अगर झगड़ा करना है तो वे अपने मंत्रियों और सांसद किरण खेर से करें।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले छह वर्ष में न तो चंडीगढ़ में कोई नया प्रोजेक्ट आया और न ही सांसद किरण खेर केंद्र से फंड दिलवा सकीं। भाजपा के राज में कर्मचारी, किसान, छोटे व्यापारी, महिलाएं, छात्र और गरीब सभी दुखी हैं। चंडीगढ़ में भाजपा ने लोगों को राहत देने के बजाय बिजली, पानी के रेट बढ़ा दिए हैं। सीवर सेस, प्रॉपर्टी टैक्स, पार्किंग रेट जैसे टैक्स थोप दिए हैं।

यूथ कांग्रेस ने कहा, सरकारी अफसर पर हाथ उठाना बड़ा अपराध

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने निगम कमिश्नर के पीए को थप्पड़ मारने की घटना की कड़ी निंदा की है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार ने नगर निगम चंडीगढ़ में भाजपा नेता द्वारा निगम कमिश्नर के पीए को थप्पड़ मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अफसर पर हाथ उठाना कानूनी अपराध है। प्रशासन तुरंत भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज करके सत्ता के नशे में गुंडागर्दी करने वालों को गिरफ्तार करे। अफसरों को घबराने की जरूरत नहीं, ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.