Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार को घेरा

सुबह 10 बजे शुरू हुआ कांग्रेस का यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सभी ने अपने माथे व बाजू पर काली पट्टी भी बांध रखी थी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:14 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार को घेरा
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार को घेरा

चंडीगढ़, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई। इस दौरान सेक्टर-17 प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ कांग्रेस का यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सभी ने अपने माथे व बाजू पर काली पट्टी भी बांध रखी थी।

loksabha election banner

पवन बंसल ने कहा कि देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए लेकिन विपक्ष में रहने के दौरान महंगाई पर हंगामा करने वाली भाजपा अब चुप बैठे हैं। उनके पास पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों पर कोई वाजिब जवाब नहीं है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन में महंगाई कभी इस ग्राफ पर नहीं पहुंची थी, जितनी आज है। कांग्रेस राज में क्रूड ऑयल की आसमान छूती कीमतें थी लेकिन आज मोदी सरकार विदेश से सस्ता तेल खरीद कर जनता पर टैक्स लगा कर उनका खून निचोड़ रही है। एक तरफ कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण काम-धंधे चौपट हो गए हैं। वहीं परेशान लोगों को मोदी सरकार ने राहत देने के बजाय महंगाई के इस घोर संकट में धकेल दिया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की कि महंगाई पर तुरंत नियंत्रण कर देश की जनता को राहत पहुंचाई जाए तथा पेट्रोल-डीजल की दरों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।

इस प्रदर्शन में एनएसयुआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद, ज़िला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्य्क्ष,चेयरमैन सेल्स,सेवादल सदस्य समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.