चंडीगढ़ में दीवाली पर भी वेतन नहीं, दो महीने से भुगतान लंबित; कर्मचारियों की कोई तो सुने
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। दिवाली पर ...और पढ़ें

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेक्टर-42 कॉलेज कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं।
दिवाली पर भुगतान न होने से कर्मचारियों ने किया विरोध।
प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से जल्द वेतन की मांग।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के कर्मचारियों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। दिवाली पर भी भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को काम छोड़कर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना, बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाना और त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों के मुताबिक, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 5 नवंबर तक वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन काॅलेज में अब तक भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कर्मचारियों ने इस संबंध में काॅलेज प्रिंसिपल से मिलने का समय मांगा था। हालांकि, उन्हें तत्काल मुलाकात नहीं हो सकी और दोपहर बाद आने के लिए कहा गया।
वहीं, काॅलेज के सुपरिंटेंडेंट ने कर्मचारियों को बताया कि डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डीएचई) की ओर से वेतन जारी करने संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि नियमित ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है।