Move to Jagran APP

बारिश की वजह से हरियाणा, पंजाब व जम्मू से भी ठंडा हुआ चंडीगढ़

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने की वजह से शहर में बारिश हुई है। अभी आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार नहीं है।

By Edited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 09:00 AM (IST)
बारिश की वजह से हरियाणा, पंजाब व जम्मू से भी ठंडा हुआ चंडीगढ़
बारिश की वजह से हरियाणा, पंजाब व जम्मू से भी ठंडा हुआ चंडीगढ़

चंडीगढ़, जेेएनएन। शहर में एक दिन छोड़कर सोमवार को एक बार फिर बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर का तापमान अचानक लुढ़क गया। शहर का अधिकतम तापमान रविवार को 35 डिग्री के करीब था तो सोमवार को बारिश के बाद यह 30.5 डिग्री रह गया। यही नहीं, शहर के तापमान ने हरियाणा, पंजाब और जम्मू के तापमान को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने की वजह से शहर में बारिश हुई है। अभी आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार नहीं है।

loksabha election banner

सुबह से ही छाए रहे बादल

शहर में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। लेकिन शाम होते होते आसमान में काली घटा छा गई। इसके बाद एकाएक बारिश शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक होती रही। शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में कुल 2.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शहर में अप्रैल महीने में भी सोमवार को ठंड महसूस की गई। हरियाणा, पंजाब और जम्मू में तापमान हरियाणा के नारनौल शहर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अम्बाला में पांच एमएम बारिश होने बाद भी वहां का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया जो चंडीगढ़ से ज्यादा ही रहा। पंजाब में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान चंडीगढ़ से कम रह है।

आने वाले दिनों का मौसम

-मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है।

-बुधवार को आसमान में बादल छाए रह सकते है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.