Move to Jagran APP

10 डाउनिंग स्ट्रीट के मालिक व मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन भी क्लब में देर रात तक चली पार्टी

10 डाउनिंग स्ट्रीट और बारकोड नाइट क्लब में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। देर रात 12 बजे के बाद भी क्लब में हाई वॉल्यूम पर म्यूजिक बजता रहा और पार्टी चलती रही।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 02:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 02:18 PM (IST)
10 डाउनिंग स्ट्रीट के मालिक व मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन भी क्लब में देर रात तक चली पार्टी

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला/ विशाल पाठक]। डीसी द्वारा जारी किए नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने इंडस्टियल एरिया फेज-1 स्थित बर्कले स्क्वेयर में खुले 10 डाउनिंग स्ट्रीट डिस्कोथेक के मालिक सुरेश डोगरा और मैनेजर रजत की गिरफ्तारी की थी। इसके बावजूद अगले दिन शनिवार देर रात 12 बजे के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट और बारकोड नाइट क्लब में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। देर रात 12 बजे के बाद भी क्लब में हाई वॉल्यूम पर म्यूजिक बजता रहा और पार्टी चलती रही।

loksabha election banner

देर रात दैनिक जागरण की टीम ने इन दोनों नाइट क्लब का रियलिटी चेक किया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट और बारकोड में हाई वॉल्यूम पर म्यूजिक बज रहा था और गेस्ट की एंट्री की जा रही थी। यहां तक कि क्लब के अंदर लिकर सर्व की जा रही थी। हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को जानकारी भी दी लेकिन कोई नहीं आया।

रात 12 बजकर 4 मिनट पर क्लब के बाहर से निकली पीसीआर

10 डाउनिंग स्ट्रीट और बारकोड नाइट क्लब के बाहर से रात 12 बजकर 4 मिनट पर चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर भी गुजरी। पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मी क्लब के बाहर से ही चले गए। जबकि नियमों के तहत रात 12 बजे के बाद शहर के नाइट क्लब और डिस्कोथेक में लाउड म्यूजिक पर पूरी तरह प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। 

दो लोगों ने पुलिस से दो मिनट क्या बात की

रात साढे़ 12 बजे एक पीसीआर आई और एक मिनट बाद डीजे बंद करवा दिया। लेकिन 12:34 पर क्लब के दो लोगों ने नीचे आकर पीसीआर कर्मियों से दो मिनट बात की और उसके बाद फिर दोबारा डीजे शुरू हो गया। उसके बाद एक पीसीआर और आई। दोनों पीसीआर दस मिनट बिल्डिंग के नीचे खड़ी रही फिर निकल गई। डीजे बजता रहा।

बैन के बाद भी निकोटिन युक्त हुक्का हो रहा सर्व

जून  2019  को सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे में निकोटिन युक्त हुक्का सर्व करवाने की पुष्टि के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मालिक राजन के खिलाफ केस दर्ज किया था। डॉक्टर दीपक बख्शी की शिकायत के बाद लीगल राय ली गई थी। 2 जुलाई 2019 को सेक्टर-9 सी स्थित पाइप और बैरल कैफे में निकोटिन युक्त हुक्का सर्व होने की पुष्टि  होने के बाद मालिक सुरेश गगनेजा के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि अभी मामले में आरोपितों की गिरफ्तार नहीं हुई है।

आखिर किसकी शह पर नहीं मानते कानून

अप्रैल 2019 में पारा डिस्कोथेक के बाद सेक्टर-17 में चल रहे पॉइजन क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी जिस पर पुलिस ने रेड की थी। क्लब के मालिक सुशांत नागपाल को धारा-188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ा गया था। 10 जून 2019 को सेक्टर-7सी में देर रात

नेरोस क्लब एक बजे के बाद तक चलाने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब मैनेजर मुकेरियां, होशियारपुर निवासी विक्रांत को गिरफ्तार किया था। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.