Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का विस्तार, मनीष बागड़ी बने वार्ड नंबर-19 के यूथ अध्यक्ष

आप चंडीगढ़ के प्रदेश यूथ अध्यक्ष जस्सी लुबाना ने मनीष बागड़ी को वार्ड नंबर 19 का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और जोन प्रभारी दलीप कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भाजपा पर चार साल में शहर का विकास ना करने का आरोप लगाया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:40 PM (IST)
आप चंडीगढ़ ने मनीष बागड़ी को वार्ड -19 का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया है। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ संगठन विस्तार को लेकर तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को आप चंडीगढ़ के प्रदेश यूथ अध्यक्ष जस्सी लुबाना ने मनीष बागड़ी को वार्ड नंबर 19 का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और जोन प्रभारी दलीप कुमार भी मौजूद थे।  

loksabha election banner

लोगों को संबोधित करते हुए जस्सी लुबाना ने कहा चंडीगढ़ जैसे खूबसूरत शहर को भाजपा शासित नगर निगम ने पिछले 5 सालों में बद से बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है। भजपा शासन के 4 साल पूरे होने के बाद भी रामदरबार की सड़कें खस्ताहाल है। शहर भर के सेक्टरों, कालोनियों और गांवों की सड़कों की हालत खस्ता है। हम वादा करते हैं, नगर निगम में आने के बाद सबसे पहला कार्य चंडीगढ़ की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने का करेंगे ताकि चंडीगढ़ की खूबसूरती वापस लाई जा सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप कुमार ने कहा भाजपा पार्षद ने रामदरबार की हालत खराब कर दी है। जगह-जगह सीवरेज बहता नजर आता है। बिजली की तारे टूटी पड़ी है और स्कूलों की हालत भी खस्ता है। डिस्पेंसरी में भी किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। दो बार डिस्पेंसरी में डॉक्टर की नियुक्ति उन्होंने कोर्ट में लड़कर करवाई। उन्होंने कहा कि पार्टी वादा करती है कि निगम की सत्ता में आने के बाद हम हर सुविधा रामदरबार के लोगों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रदेश जोन सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव अरविंद चौहान, वार्ड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू, वार्ड उपाध्यक्ष गौरव कुमार, वार्ड सचिव सुनील टाक एवं अन्य साथी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.