विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब-हरियाणा सचिवालय, जिला अदालत और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी; चंडीगढ़ में ई-मेल ने मचाई दहशत

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:08 PM (IST)

चंडीगढ़ में जिला अदालत, पंजाब-हरियाणा सचिवालय और सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले ...और पढ़ें

बम धमाके की धमकी के बाद पंजाब-हरियाणा सचिवालय के आसपास के एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया। (सांकेतिक फोटो)

बम धमाके की धमकी के बाद पंजाब-हरियाणा सचिवालय के आसपास के एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी वाले ई-मेल की सूचना मिली।

  2. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं।

  3.  तकनीकी टीम ई-मेल से जुड़े विवरण जुटाने में लगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत, पंजाब-हरियाणा सचिवालय और सेक्टर-10 के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी वाले ई-मेल की सूचना मिली। यह सूचना एसएसपी कार्यालय से मार्क होने के बाद संबंधित टीमों को भेजी गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं। धमकी वाले स्थानों के आसपास के एरिया में हाईअलर्ट जारी किया गया।

संबंधित टीमें मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। परिसरों की जांच की। बम निरोधक दस्ते और अन्य विशेषज्ञ टीमों को भी अलर्ट किया गया। किसी स्थान से संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। 

पुलिस ई-मेल के स्रोत, भेजने वाले और उसकी सत्यता की जांच की है। तकनीकी टीम ई-मेल से जुड़े विवरण जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तविक धमकी थी या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फर्जी ईमेल भेजा था।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के 6 नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आते ही मचा हड़कंप