Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, शहरवासियों को कैंपेन से जोड़कर जनाधार बढ़ाएगी पार्टी

चंडीगढ़ भाजपा ने शहर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पार्टी का मकसद लोगों को साथ जोड़ने और पार्टी का जनाधार बढ़ाना है। वहीं मॉनसून सीजन में शहर की हरियाली को बढ़ावा भी मिलेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 09:57 AM (IST)
मुफ्त में पौधे वितरित करते वन विभाग के अधिकारी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ ने मॉनसून सीजन के दौरान शहर में पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया गया है। ऐसा करके भाजपा लोगों के साथ अपना संपर्क बढ़ाने और शहरवासियों को इस सामाजिक काम में जोड़कर अपना जनाधार बढ़ाने का भी प्रयास करेगी। इसलिए अब भाजपा का हर नेता और निचले स्तर तक मंडल में पौधरोपण कार्यक्रम किए जाएंगे। इस संबंध में भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के सभी नेताओं को इस अभियान को संचालित करने के निर्देश दिए हैं।  

loksabha election banner

वन विभाग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 22 के सेक्टर 31 और 32 के निवासियों के बीच औषधि फलदार और छायादार पौधों का वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें वार्ड अध्यक्ष दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विशेष रूप से वन विभाग के दरोगा प्रभुनाथ शाही, मंडल के महासचिव गौरी शंकर राय, बूथ अध्यक्ष श्याम लाल और बबलू उपस्थित रहे। दीपक शर्मा ने बताया स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर पौधा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा स्थानीय मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोगों को पौधों की जानकारी भी दी गई। और उन्होंने बताया प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पांच पौधे दिए गए हैं। सभी ने इस कार्य की सराहना की और वन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। अंत में दीपक शर्मा ने वन विभाग का धन्यवाद करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में वार्ड नंबर 22 में लोगों को और पौधे दिए जाएंगे।

युवा मोर्चा ने भी शुरू किया पौधारोपण अभियान

वहीं, युवा मोर्चा चंडीगढ़ जिला उपाध्यक्ष पंकज लखवाल ने मेरा रामदरबार हरा भरा नाम से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता नरेश अरोड़ा उपस्थित रहे।नरेश अरोड़ा ने कहा की हर व्यक्ति को ऐसी अभियान के साथ जोड़ना चाहिए प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है अगर हर व्यक्ति ऐसे अभियान में अपना सहयोग करता है तो इस से चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाए रखने में और सहयोग मिलेगा। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज लखवाल ने कहा कि वह लगातार रामदरबार में अपने इस अभियान को और तेज करेंगे और इससे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगे इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माधव अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की शेरा अमित झा विजय कुमार अरविंद शुक्ला और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.