Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को बताया बरसाती मेंढक, लोगों को करते हैं गुमराह

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 10:40 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 10:40 AM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को बताया बरसाती मेंढक, लोगों को करते हैं गुमराह
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह का स्वागत करते अरुण सूद।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रूप से संगठनात्मक मामलों पर बातचीत की।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मानना है कि इस समय विपक्षी दल के कार्यकर्ता अपने घरों पर बैठे हुए हैं। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाना चाहिए और मोदी सरकार की नीतियों और किए गए कार्यों से लोगों को अवगत करवाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने विपक्षी दल के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में बैठे हुए हैं और वो बरसाती मेंढक की तरह जब चुनाव सिर पर होगा तो निकल कर लोगों को गुमराह करने की बात करेंगे। ऐसे में हमें लोगों को उनकी झूठी बातों में आने से रोकना होगा।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने कहा कि नव छोटी-छोटी टोली में जनता के बीच जाकर मोदी सरकार और अन्य विकास के कार्यों का प्रचार प्रसार करना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि हमें सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि हम सभी लोगों को स्मरण करवाएं कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी देशहित में दिन रात लगी हुई है और आपदा की घड़ी में किस प्रकार से पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात एक कर काम कर रहे हैं। सभी मंडल अध्यक्षों को सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ पालक, बूथ और पन्ना प्रमुख के माध्यम से लोगों के बीच जनसंपर्क रखना होगा और इसके साथ साथ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की सहभगिता को बढ़ाना होगा।

इस बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी आशा जसवाल,  रामबीर भट्टी, अमित राणा, तजिंदर सरां, देवी सिंह , डॉ भीम राव अम्बेडकर जिला के जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जिला अध्यक्ष मनीष भसीन मनु , भारत रत्न अटल जिला अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जिला अध्यक्ष  नरेश पांचाल , रानी झाँसी के जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और शहीद भगत सिंह जिला अध्यक्ष सतिंदर सिद्धू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, किसान मोर्चा के  दीदार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नाथी राम मेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमजद  सहित सभी 35 मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.