Move to Jagran APP

BJP की मांग- जिनके पास नहीं है राशन कार्ड, उन्हें भी राशन उपलब्ध करवाए प्रशासन

चंडीगढ़ शहर में शहर में करीब सत्तर हजार कार्ड धारक है। जिनमें से अभी तक प्रशासन ने 8000 लोगों तक राशन पहुंचा दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 11:55 AM (IST)
BJP की मांग- जिनके पास नहीं है राशन कार्ड, उन्हें भी राशन उपलब्ध करवाए प्रशासन
BJP की मांग- जिनके पास नहीं है राशन कार्ड, उन्हें भी राशन उपलब्ध करवाए प्रशासन

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन ने राशन कार्ड और बीपीएल परिवारों को राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। लेकिन शहर में ऐसे कई जरूरतमंद और गरीब लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। लेकिन उन्हें खाना बनाने के लिए राशन की जरूरत है। ऐसे हजारों परिवार गांव और कालोनियों में रहते हैं लेकिन प्रशासन नियमों के कारण इन्हें राशन उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। ऐसे लोगों को भी राशन उपलब्ध करवाने की मांग भाजपा ने प्रशासन से की है।

loksabha election banner

भाजपा पार्षद अनिल दुबे का कहना है कि प्रशासन को बिना राशन कार्ड धारकों को भी राशन उपलब्ध करवाना चाहिए। उनका कहना है कि बहुत से गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके घर पर राशन नहीं है। शहर में करीब सत्तर हजार कार्ड धारक है। जिनमें से अभी तक प्रशासन ने 8000 लोगों तक राशन पहुंचा दिया है। शुक्रवार को एसडीएम सेंट्रल के नेतृत्व में नगर निगम के पार्षदों की एक बैठक भी हुई थी। जिसमें सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा ने भी भाग लिया था। इस बैठक में भी पार्षदों ने लोगों को पैक्ड खाना की बजाय राशन उपलब्ध करवाने की मांग की थी इस समय प्रशासन प्रतिदिन 60000 से ज्यादा खाना पैक करवा कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहा है।

बच्चों को सेरेलैक भी उपलब्ध करवाएगा नगर निगम

वहीं, नगर निगम ने शनिवार से नवजात बच्चों के लिए सेरेलैक भी उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। मेयर और कमिश्नर खुद बच्चों को यह उपलब्ध करवाने के लिए जा रहे हैं। नगर निगम ने गरीब परिवारों के बच्चों को सेरेलैक बांटने का निर्णय लिया है। कांग्रेसी पार्षद शीला फूल सिंह का कहना है कि जरूरतमंद लोगों को राशन भी उपलब्ध करवाया जाए हालांकि उन्होंने कहा है कि पैक्ड खाना प्रशासन अच्छी तरह से कौन जा रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.