चंडीगढ़ में Air Show: आकाश गंगा टीम ने की शो की शुरुआत, चिनूक, प्रचंड और तेजस दिखा रहे करतब, Photos
Air Show Chandigarh चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एयर शो शुरू हो गया है। वायु सेना के विमान अपने करतब दिखा रहे हैं। सुखना लेक पर देशभक्ति का माहौल बन गया है। आसमान में फाइटर जेट की तेज आवाज गूंज रही है।
आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Air Show Chandigarh: चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एयर शो शुरू हो गया है। वायु सेना के विमान अपने करतब दिखा रहे हैं। सुखना लेक पर देशभक्ति का माहौल बन गया है। देशभक्ति के गीतों के बीच एयर फोर्स के जवानों का शौर्य और पराक्रम देखने को मिल रहा है। सुखना लेक पर यह फ्लाईपास्ट देश के 8 एयरबेस से हो रहा है।
वहीं विमान ने सुखना लेक से 3500 लीटर की बकेट भरी। यह आग बुझाने की एक्सरसाइज की गई है। इससे बहुत ऊंची बिल्डिंग, बहुत ज़्यादा जनसंख्या और भीड़ वाले एरिया के साथ जंगल की आग बुझाई जाती है।
#चंडीगढ़ में एयर शो में दिखा वायु सैनिकों का शौर्य और पराक्रम। विमान ने सुखना लेक से 3,500 लीटर की बकेट भरी। वीडियो- उपेंद्र सेन गुप्त #Chandigarh #AirShow pic.twitter.com/YJRf7rr5ez— KAMLESH BHATT कमलेश भट्ट (@kamleshcbhatt) October 6, 2022
इस समय आसमान में मिराज, सुखोई, मिग-21 और मिग 29 दहाड़ रहे हैं। विमानों की तेज आवाज से पूरा शहर गूंज उठा है। वहीं विमान डकोटा जिसे भारत ने परशुराम नाम दिया है। यह विंटेज एयरक्राफ्ट है, यह भी अपने करतब दिखा रहा है।
शो की शुरुआत में सबसे पहले आकाश गंगा टीम फाइटर प्लेन से कूदकर पराशूट से सुखना लेक पर उतरी, जिन्हें देख लोग दंग रह गए। इसके बाद चिनूक हेलीकाप्टर ने अपने करतब दिखाए।
#चंडीगढ़ में एयर शो में दिखा वायु सैनिकों का शौर्य और पराक्रम।
चिनूक विमान ने सुखना लेक ऊपर अपने करतब दिखाए। वीडियो- उपेंद्र सेन गुप्त #Chandigarh #AirShow pic.twitter.com/BodOupccyU— KAMLESH BHATT कमलेश भट्ट (@kamleshcbhatt) October 6, 2022
चीनूक कुछ देर तक सुखना के ऊपर हवा में खड़ा रहा। चिनूक ने लेक में एक बोट गिराई इसके बाद पैरा कमांडो तुरंत इसे काबू करने पहुंचे।
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने भी अपने कतरब दिखाए।
इसके बाद वायु सेना के प्रचंड विमान ने अपने करतब दिखाए। वहीं फाइटर जेट तेजस आसमान में गरजते हुए सुखना लेक पर पहुंचे।
लोगों को सुखना लेक लाने और ले जाने के लिए सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में खड़ी सीटीयू बसें।
बता दें कि आज वायु सेना की तरफ से फुल रिहर्सल की जा रही है। 8 अक्टूबर को मुख्य शो होगा। हालांकि आज भी एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। सुखना लेक खच्चाखच भरी हुई है। शो करीब 3 बजे शुरू हुआ। इससे पहले ही लोग सुखना लेक पर पहुंच गए थे। लोगों को लाने और ले जाने के लिए सीटीयू बसें लगाई गई हैं। आज यह एयर शो शाम 5 बजे तक चलेगा।
चिनुक 105 एमएम मशीनगन ले जाते हुए। चिनुक को वर्ष 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया था।
एयर शो में सबसे पहले आकाश गंगा टीम फाइटर प्लेन से कूदकर पराशूट से सुखना लेक पर उतरी थी।