Move to Jagran APP

Chandigarh Pollution Update: मौसम की करवट से आबोहवा में बड़ा सुधार, एक महीने बाद AQI ग्रीन जोन में 100 से नीचे

दो दिन पहले शहर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे हवा में फैले प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ गए और हवा साफ होती चली गई। इसने एक्यूआई को बहुत प्रभावित किया है। रविवार को चंडीगढ़ का एक्यूआई 88 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक माना जाता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 12:12 PM (IST)
Chandigarh Pollution Update: मौसम की करवट से आबोहवा में बड़ा सुधार, एक महीने बाद AQI ग्रीन जोन में 100 से नीचे
दो दिन के दौरान हुई हल्की बारिश से चंडीगढ़ की हवा में प्रदूषण कम हुआ है। सांकेतिक चित्र।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। पिछले तीन दिन में बदले मौसम ने शहर की आबोहवा को बदल दिया है। हवा में घुला प्रदूषण अब धुल चुका है। प्रदूषण का स्तर ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में आ गया है। ऐसा करीब एक महीने बाद हुआ है। रविवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लेवल 88 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक माना जाता है। जबकि दो दिन पहले तक यह 250 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था। जो खराब माना जाता है। लगातार बिगड़ते हालात से शहर को बड़ी राहत मिली है।

loksabha election banner

प्रदूषण का स्तर कम होने की दो मुख्य वजह

पहली- हवा में कई दिनों से पर्टिक्यूलेट मैटर-2.5 और पीएम-10 तैर रहे थे। नमी बढ़ने से हवा प्रदूषित हो रही थी। दो दिन पहले शहर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे हवा में फैले प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ गए और हवा साफ होती चली गई। इसने एक्यूआई को बहुत प्रभावित किया है।

दूसरी - रविवार को सभी सरकारी और बहुत से प्राइवेट आफिसों में छुट्टी होती है। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी हद तक कम रही। 10 फीसद से भी कम वाहन सड़कों पर निकले। प्रदूषण को बढ़ाने में वाहनों की बड़ी भूमिका होती है। वाहनों से निकलने वाला धुआं हवा को बुरी तरह से प्रभावित करते हुए प्रदूषित करता है। कार्य दिवस में चंडीगढ़ की सड़कों पर वाहनों की संख्या इतनी होती है जगह-जगह जाम और पार्किंग की समस्या खड़ी हो जाती है।

प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर

शहर           एक्यूआई स्तर

चंडीगढ़          88

पंचकूला          93

जालंधर          147

लुधियाना        134

अमृतसर       120

पटियाला        111

अंबाला           237

कुरुक्षेत्र          204

करनाल         239

सोनीपत        215

नई दिल्ली      304

गुरुग्राम         287

फरीदाबाद     294

नोएडा          268

गाजियाबाद   290


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.