विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Weekend Lockdown : चंडीगढ़ में दोबारा वीकेंड लॉकडाउन का एलान, यूके कोविड स्ट्रेन ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

By Vikas KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Apr 2021 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:14 PM (IST)

यूके कोविड स्ट्रेन ने दस्तक के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को फिर से लागू करने का फैसला किया ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में यूके कोविड स्ट्रेन ने दस्तक के बाद प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को फिर से लागू करने का फैसला किया है। शनिवार और रविवार को लोगों को सार्वजनिक स्थानों, कार्यक्रमों व अन्य इवेंट्स में जाने की मनाही रहेगी। इसे 17 अप्रैल से लागू किया जा रहा है। पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड-19 वॉर रूम मीटिंग के दौरान प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बंद रहेंगी।

लॉकडाउन के दौरान सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। हालांकि Public Transport पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। दूध की सप्लाई डोर टू डोर करनी होगी। प्राइवेट दफ्तर और इंडस्ट्री खुली रहेगी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आरएलए पंद रहेगा।

मार्केट, मॉल व जिम रहेंगे बंद

रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। सभी मार्केट, मॉल, जिम, क्लब भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को प्रशासन की टीमें संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। इसके लिए संक्रमित एरिया में स्क्रीनिंग से लेकर वैक्सीनेशन कैंपेन पर जोर दिया जाएगा। पुलिस वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए नाकेबंदी करेगी।

पीजीआइ ने जारी  की चेतावनी

पीजीआइ के निदेशक प्रो. जगतराम ने लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे अनिवार्य रूप से मुंह पर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी बनाए रखें। शहर के लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अगर यूं ही कोरोना संक्रमण बढ़ता रहा तो शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

चंडीगढ़ के 70 फीसद सैंपल में कोविड के यूके वेरिएंट स्ट्रेन

पीजीआइ के मुताबिक मार्च में 60 कोरोना सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) में जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें चंडीगढ़ के लोगों के सर्वाधिक कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। एनसीडीसी ने जब इन सैंपल की जांच तो उसमें सामने आया कि 70 फीसद सैंपल में कोविड के नए यूके वेरिएंट स्ट्रेन हैं। यानी शहर में कोविड के नए यूके स्ट्रेन ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जबकि मात्र 20 फीसद में कोविड के 681 एच म्यूटेशन की पुष्टि हुई है। बाकी सैंपल में डबल कोविड म्यूटेशन की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ में बनाए गए 12 नए कंटेनमेंट जोन

कोरोना के केस जिन एरिया में अधिक आ रहे हैं वहां एरिया को चिन्हित कर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। वीरवार को 16 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन कम एडवाइजर मनोज परिदा ने यह घोषणा की। अब शहर में करीब 100 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।