विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 9वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, दोस्तों के बीच मजाक बना विवाद की वजह

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:53 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में नौवीं कक्षा के छात्र कार्तिक पर दोस्तों के बीच मजाक को लेकर हुए विवाद में धारदार ...और पढ़ें

सेक्टर-25 में वारदात। (सांकेतिक फोटो)

सेक्टर-25 में वारदात। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सेक्टर-25 में हुई वारदात, पुलिस को दी सूचना।

  2. दोस्तों के बीच मजाक को लेकर हुआ विवाद।

  3. छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-25 में दोस्तों के बीच मजाक करने को लेकर हुए विवाद में 9वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उसे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) की गाड़ी से सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) पहुंचाया गया।

डाॅक्टरों के अनुसार छात्र की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। घायल छात्र की पहचान सेक्टर-25 निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। कार्तिक मोहल्ले में खड़ा अपने दोस्तों दक्ष और शानू के साथ बातचीत कर रहा था।

इस दौरान वह उनके साथ मजाक कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी बातों से दक्ष और शानू नाराज हो गए और वहां से चले गए। कुछ समय बाद वे दो अन्य लड़कों के साथ वापस आए और कार्तिक के साथ झगड़ा करने लगे।

इसी दौरान उनमें से एक युवक ने धारदार वस्तु निकालकर कार्तिक पर हमला कर दिया,। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सेक्टर-25 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।