Move to Jagran APP

Weather Update : आज बारिश की संभावना, कल छाए रहेंगे बादल Chandigarh News

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। मौसम सुहाना हुआ तो लोगों ने घरों से बाहर का रुख किया।

By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 10:41 AM (IST)
Weather Update : आज बारिश की संभावना, कल छाए रहेंगे बादल  Chandigarh News
Weather Update : आज बारिश की संभावना, कल छाए रहेंगे बादल Chandigarh News

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कई दिनों की गर्मी के बाद शहर में एक बार मौसम फिर करवट ले रहा है। गर्मी औैर उमस से लोग काफी परेशान थे। ऐसे में शहर में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को राहत भरी सांस लेने को मिली। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बीते शुक्रवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी लेकिन उमस बढ़ गई थी। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों परेशान किया। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे आसमान में बादल छा गए और एकाएक बारिश हुई। करीब एक घंटे हुई लगातार बारिश की वजह से कई जगह पानी भी खड़ा हो गया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। मौसम सुहाना हुआ तो लोगों ने घरों से बाहर का रुख किया। इतने दिनों से गर्मी और धूप से बचे रहने के लिए घरों में दुबके थे।

पार्कों और सुखना लेक के अलावा बाजारों में रौनक दिखी। आने वाले दिनों का मौसम मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी मौसम सही रहेगा। रविवार को भी बारिश होने की संभावना है, इससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, सोमवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को शहर में हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है।

 

loksabha election banner

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.