विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लॉट खरीद घोटाला मामले में Manpreet Badal के खिलाफ केस दर्ज, पांच अन्य पर भी कसा शिकंजा; दो व्यापारी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Mon, 25 Sep 2023 11:34 AM (IST)

Manpreet Singh Badal पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पंजाब विजलेंस ब्यूरो के द्वारा ...और पढ़ें

प्लॉट खरीद घोटाला मामले में मनप्रीत बादल के खिलाफ केस दर्ज
प्लॉट खरीद घोटाला मामले में मनप्रीत बादल के खिलाफ केस दर्ज

HighLights

  1. प्लॉट खरीद घोटाला मामले में मनप्रीत बादल के खिलाफ केस दर्ज
  2. बादल सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
  3. देर रात पूर्व वित्त मंत्री के दो करीबी व्यापारी गिरफ्तार किए गए हैं।

चंडीगढ़, आईएएनएस। Manpreet Singh Badal: पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब विजलेंस ब्यूरो के द्वारा प्लॉट घोटाला मामले में मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बादल सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज किए गए लोगों में मनप्रीत के अलावा, बठिंडा नगर निगम के पूर्व आयुक्त बिक्रमजीत शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज पर रविवार रात मामला दर्ज किया गया था।

बादल के नजदीकी दो व्यापारी गिरफ्तार

पंजाब विजलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मनप्रीत के करीबी दो व्यापारियों को देर रात गिरफ्तार किया गया है। राजीव कुमार और अमनदीप सिंह हिरासत में लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने प्लॉट घोटाला मामले में मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने जांच शुरू की। वहीं, अब मामला दर्ज किया गया है।

मनप्रीत बादल ने कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

विजिलेंस की ओर से प्लाट खरीद घोटाले की जांच शुरू होने के बाद मनप्रीत बादल ने शनिवार को ही स्थानीय अदालत में विजिलेंस की ओर से उन्हें गिरफ्तार करने की आशंका के चलते अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की है।

'राजनीतिक द्वेष के चलते हो रही कार्रवाई'

अदालत में अपनी याचिका दाखिल करते हुए मनप्रीत बादल ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इस मामले में अदालत में मुख्यमंत्री मान की ओर से दिए गए बयानों की कॉपी भी जमा करवाई है।

26 सितंबर को होगी सुनवाई

मनप्रीत बादल की इस याचिका के बाद अदालत ने इस मामले में विजिलेंस को 26 सितंबर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि विजिलेंस की ओर से मनप्रीत बादल के खिलाफ सुबूत जुटाने के लिए ही रविववार को यह कार्रवाई की गई है ताकि वह अदालत में अपना पक्ष पूरी तैयारी के साथ रख सके।

यह भी पढ़ें- क्या बढ़ेंगी मनप्रीत बादल की मुश्किलें? पूर्व वित्त मंत्री के दो नजदीकी व्यापारी गिरफ्तार; 26 को होगी सुनवाई

मनप्रीत सिंह बादल पर क्या है आरोप

उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बठिंडा में मॉडल टाउन फेज 1 में एक कामर्शियल प्लाट को रिहायशी प्लाट में तब्दील करके खरीदा था। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ा कर उक्त प्लाट को बेहद सस्ते दाम पर खरीदा।

उक्त मामले की शिकायत भाजपा नेता स्वरूप चंद सिंगला द्वारा ही विजिलेंस ब्यूरो के पास की गई थी, जिसकी वजह से ब्यूरो की ओर से जांच की जा रही है। खास बात है कि मनप्रीत बादल ने जब यह प्लॉट खरीदा था तब वे कांग्रेस में थे और अब वह कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Gurdaspur: धड़ल्ले से हो रही शराब तस्करी, रडार पर स्मग्लर; भारी मात्रा में मदिरा बरामद व चार गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।