यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोशल मीडिया पर सलारिया के टिकट कटने की झूठी खबर पर केस दर्ज
सलारिया के टिकट कटने की झूठी खबर को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के साझा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया की सोशल मीडिया पर टिकट कटने संबंधी झूठी खबर को लेकर साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त व प्रदेश के चुनाव कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की थी कि ऐसा झूठा प्रचार करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कालिया ने बताया था कि दो अखबारों के माध्यम से सोशल मीडिया पर सलारिया की टिकट रद होने संबंधी झूठी खबर प्रकाशित की गई थी। चुनाव आयोग की हिदायत पर साइबर क्राइम पुलिस मोहाली ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
