Curfew में घर से बाहर निकलने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज Chandigarh News
गिरफ्तार लोगों में से एक कोरोना वायरस से जूझ रहे गांव जवाहरपुर से है। तीनों लोगों के खिलाफ आइपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डेराबस्सी, जेएनएन। कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर तीन लोगों पर अलग-अलग केस दर्ज किया गया है। इनमें एक कोरोना वायरस से जूझ रहे गांव जवाहरपुर से है। तीनों लोगों के खिलाफ आइपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डेराबस्सी थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि राजेश कुमार पुत्र सभापति वासी बाबा कॉलोनी, त्रिवेदी कैंप में मोटरसाइकिल पर करीब दो दर्जन मुर्गे टांगकर घूम रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। जसप्रीत सिंह वासी डेराबस्सी को भी शहर में बेवजह घूमते पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके अलावा जवाहरपुर में गुरतेज सिंह पुत्र बदन सिंह को भी कर्फ्यू तोडऩे के आरोप उसपर केस दर्ज किया गया है। हालांकि गुरतेज सिंह का कहना था कि वह घर के पास बाड़े में अपने बंधे अपने पशुओं को चारा डालने जा रहा था।
मास्क नहीं पहनने वाले 12 गिरफ्तार
इससे पहले ट्राईसिटी में पब्लिक प्लेस पर बिना मास्क पहने बाहर निकले 12 लोगों के खिलाफ यूटी पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी निलांबरी जगदले के निर्देशानुसार अलग-अलग थाना पुलिस ने अपने एरिया में चेकिंग के दौरान आरोपितों को धारा-188 के तहत गिरफ्तार किया। सभी को बाद में कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने एरिया में बिना मास्क के निकलने डेराबस्सी निवासी 33 वर्षीय बलजीत सिंह के खिलाफ 188 के तहत पहली गिरफ्तारी की है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें