कांग्रेसी नेता भोला ग्रेवाल के पीए पर हमला करने के मामले में सात नामजद
एसएचओ सुखदेव राज ने बताया कि आरोपित साहिल तथा उसके छह अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने कश्मीर नगर निवासी अश्विनी शर्मा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
लुधियाना, जेएनएन। टिब्बा रोड इलाके में आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भोला ग्रेवाल के पीए अश्वनी शर्मा उर्फ हैपी पर हमला करने वाले 7 लोगों के खिलाफ थाना टिब्बा पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
एसएचओ सुखदेव राज ने बताया कि आरोपित साहिल तथा उसके छह अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने कश्मीर नगर निवासी अश्विनी शर्मा की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि सोमवार रात आठ बजे वो अपने स्कूटर पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड टी-प्वाइंट पर पहुंचा। उसी समय मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उनके पास दात, रॉड और अन्य हथियार थे। जिससे उसके सिर और पीठ पर कई घाव हुए हैं। हमलावर उसे घायल कर वहां से कुछ ही समय में फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने अश्विनी को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया।
अश्विनी का आरोप है कि उसे घायल करने के बाद फरार हो रहे बदमाशाें ने ललकारते हुए कहा कि उन्हें पार्षद हैप्पी रंधावा ने भेजा है। हैप्पी रंधावा के साथ पंगा लेने का तुझे मजा चखाना था सो चखा दिया। अश्विनी ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले पार्षद पति भोला ग्रेवाल व विधायक संजय तलवार के बीच गेहूं बांटने को लेकर तकरार हो गई थी। उसी बात की रंजिश रखते हुए उस पर हमला किया गया है। सुखदेव राज ने कहा कि फिलहाल पीड़ित के दिए बयान अनुसार केस दर्ज कर लिया गया। उसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें