Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव 2022ः कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिन्ह, प्रदेश के लोकप्रिय खेल से है जुड़ा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को आखिरकार चुनाव चिन्ह मिल गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उन्हें हाकी और गेंद का चुनाव चिन्ह दिया गया है। उनकी पार्टी भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 06:46 PM (IST)
पंजाब चुनाव 2022ः कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिन्ह, प्रदेश के लोकप्रिय खेल से है जुड़ा
पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिया गया है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को आखिरकार चुनाव चिन्ह मिल गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उन्हें हाकी स्टिक और गेंद (Hockey Stick and Ball) का चुनाव चिन्ह दिया गया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस से त्याग पत्र देकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। उनकी पार्टी ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के गठबंधन करके चुनावी मैदान में है। हालांकि अभी तक पंजाब लोक कांग्रेस ने अपने किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। 

prime article banner

अगर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की बात करें तो अब तक शिरोमणि अकाली दल (बादल)-बसपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी (आप) सबसे आगे हैं। आप ने 117 सीटों की विधानसभा चुनाव के लिए 100 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी तो अकाली दल भी पीछे नहीं है। वहीं, पंजाब लोक कांग्रेस के साथ भाजपा और कांग्रेस ने भी अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। 

पंजाब लोक कांग्रेस ने 5 उप प्रधान और 17 जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किए

चंडीगढ़। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने 5 उप प्रधान और 17 जनरल सेक्रेटरी को नियुक्त किया है। उप प्रधान में अमरीक सिंह अलीवाल, प्रेम मित्तल, फरजान आलम, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, संजय इंदर सिंह बन्नी चाहल शामिल हैं। जनरल सेक्रेटरी में राजविंदर कौर भागीके, राजिंदर सिंह राजा, पुष्पिंदर सिंह भंडारी, अनु गनदोला, जगजीवन पाल सिंह गिल, संदीप सिकरी, जगदीश कुमार जस्सल, रणबीर प्रधान, संजीव राकी भार्गव, जगदीश कुमार जग्गी, अवतार सिंह गोनीयाना, केके शर्मा, हरप्रीत सिंह हीरो, एसएमएस संधू, अमरीक सिंह हैप्पी, सरदार अली, सरिता शर्मा शामिल हैं। रोहित कुमार शर्मा को मोहाली का जिला प्रधान, एडवोकेट संदीप गोरसी को पार्टी के लीगल सेल का चेयरमैन बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.