चंडीगढ़ की स्केट गर्ल की कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की तारीफ, स्कूल में शिक्षकों के चेहरे खिले
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की रहने वाली जान्हवीं ने 21 नवंबर को हुए प्राइवेट टीवी शो के दौरान स्केट पर डांस की प्रस्तुति दी थी। इसी से प्रभावित होकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उसकी तारीफ की है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर की स्केट गर्ल जान्हवीं की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक प्राइवेट टीवी शो के दौरान तारीफ की है। जान्हवीं चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की रहने वाली हैं। वह सांपिंस स्कूल सेक्टर-32 में सातवीं की छात्रा है। जान्हवीं ने 21 नवंबर को हुए प्राइवेट टीवी शो के दौरान स्केट पर डांस प्रस्तुति दी थी। इसी से प्रभावित होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उसकी तारीफ की है। जान्हवीं स्केटिंग करते हुए इंग्लिश, हिंदी और पंजाबी गीतों पर डांस करती है। इस तरह परफार्म करने वाली जान्हवीं शहर की पहली लड़की है।
दैनिक जागरण ने दिया था स्केट गर्ल का नाम
जान्हवीं के हुनर को दैनिक जागरण ने 15 जुलाई को प्रकाशित किया था। जान्हवीं के पिता मुनीश जिंदल प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मां घरेलू महिला हैं। दैनिक जागरण ने ही जान्हवीं को स्केट गर्ल का नाम दिया था। जान्हवीं की मानें तो वह स्केट के जरिए ही अपना कैरियर बनाना चाहती है।
स्कूल ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से तारीफ मिलने के बाद प्रिंसिपल सुनीता शर्मा ने बताया कि यह बात उनके स्कूल के गौरव का विषय है। 12 साल की जान्हवीं ने एक अनोखा हुनर दिखाकर सभी चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि जान्हवीं के इस हुनर के लिए स्कूल हमेशा उसे सहयोग देगा ताकि वह जीवन को बेहतर तरीके से जी सके। प्रिंसिपल सुनीता ने बताया कि जान्हवीं पढ़ाई में भी अच्छी है। वह समय की बहुत पाबंद है। स्केट के हुनर से वह खुद को प्रमोट करने के साथ स्कूल और अपने माता-पिता का भी समाज में सिर ऊंचा कर रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें