विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरिंदर बोले- रास्‍ता छोड़ें पुरानेे नेता, जानें किसे चाहते हैं राहुल गांधी की जगह नया कांग्रेस अध्‍यक्ष

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 06 Jul 2019 02:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 04:04 PM (IST)

कैप्टन ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस कार्यसमिति किसी युवा व ऊर्जावान को पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेगी। कहा कि बुजुर्ग ...और पढ़ें

अमरिंदर बोले- रास्‍ता छोड़ें पुरानेे नेता, जानें किसे चाहते हैं राहुल गांधी की जगह नया कांग्रेस अध्‍यक्ष
अमरिंदर बोले- रास्‍ता छोड़ें पुरानेे नेता, जानें किसे चाहते हैं राहुल गांधी की जगह नया कांग्रेस अध्‍यक्ष

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को निराशाजनक बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस कार्यसमिति किसी युवा व ऊर्जावान को पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नेताओं को अब युवा नेताओं के लिए रास्ता छोड़ने की जरूरत है। 

देश में युवाओं की संख्या को देखते हुए कैप्टन ने पार्टी कार्यसमिति से मांग की कि वह किसी युवा नेता को ही अध्यक्ष के पद पर बैठाए, जो देशभर में निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं में जोश भर सके। कैप्टन ने कहा कि राहुल ने पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवा लीडरशिप का रास्ता दिखाया है। भारत में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जिस कारण यह स्वाभाविक है कि एक युवा को पार्टी की कमान सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 साल की उम्र से कम है। 

यह भी पढ़ें: सनी देयोल की मुश्किलें बढ़ीं, लोकसभा सदस्‍यता खत्‍म करने की मांग उठी, जानें क्‍या है पूरा

कैप्टन ने कहा कि राहुल का इस्तीफा निराशाजनक है और यह पार्टी के लिए बहुत नुकसानदेय है। इस स्थिति में से सिर्फ़ किसी और गतिशील नौजवान नेता केे नेतृत्व में पार्टी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जिसे और आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है। पार्टी को ऐसे युवा नेता की जरूरत है जो एक बार फिर कांग्रेस को देश की पंसदीदा पार्टी बना सके। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच का युवा नेता ही देश को एक माला में पिरो सकता है और पार्टी में नई सोच भर सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें