सर्जिकल स्ट्राइक डे पर कैंडल मार्च निकाला
सर्जिकल स्ट्राइक डे पंजाब यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में मनाया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में राइजिंग इंडिया यूथ आर्गोनाइजेशन की तरफ से स्टूडेंट सेंटर पर कैंडल मार्च आयोजित किया गया।
जासं, चंडीगढ़: सर्जिकल स्ट्राइक डे पंजाब यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में मनाया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में राइजिंग इंडिया यूथ ऑग्रेनाइजेशन की तरफ से स्टूडेंट सेंटर पर कैंडल मार्च आयोजित किया गया। जिसमें भारत माता का नक्शा बनाकर उसे रंगों से सरावोर करके उसके चारों तरफ 1100 कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया गया। जानकारी देते हुए रियो के प्रेसिडेंट नीरज पंत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में देश के शहीदों को याद करना बहुत अहम है। उन्हीं के कारण आज हम देश में सुरक्षित है।
वहीं डीएवी कॉलेज में स्टाफ और हॉस्टल स्टूडेंट्स ने भी शौर्य भवन से लेकर कॉलेज गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में स्टूडेंट्स की तरफ से एक साथ 500 कैंडल जलाई गई और शहीदों की शहादत को याद किया गया। इस कार्यक्रम का एनसीसी इंचार्ज प्रो. विवेक द्वारा आयोजित किया गया। प्रो. विवेक ने कहा कि कॉलेज से 20 के करीब शहीदों ने देश के लिए शहादत दी है। उसे स्टूडेंट्स को याद कराने का यह एक बेहतर मौका है।
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2017 को भारतीय सेना ने गुलाम कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लांचर पैड और बंकर तबाह किए थे। इस आपरेशन में कई पाकिस्तान की शह पर चलने वाले कई आतंकियों को ढ़ेर किया गया था। इसी को लेकर मोदी सरकार ने देशभर में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसी तर्ज पर चंडीगढ़ के सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में भी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेना के जवानों के पराक्रम की प्रशंसा की गई।