केबल टीवी कंपनी फास्ट वे ने सरकार को लगाया दाे हजार करोड़ का चूना : सिद्धू
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केबल टीवी कंपनी फास्ट वे ने पंजाब सरकार कोे दो हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू एक बार फिर केबल टीवी कंपनी ने फास्ट वे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केबल कंपनी फास्ट वे ने सरकार को दाे हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। यह कंपनी अब तक राज्य में मनमानी करती रही है और टैक्स की चोरी कर रही है। ट्राई ने भी इस पर सवाल उठाया है।
नवजाेत सिंह सिद्धू बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि केबल टीवी कंपनी फास्ट वे अपनी मनमानी करती रही है। वह टैक्स की चोरी करती रही है। ट्राई ने भी भारत सरकार को लिखा है कि पंजाब में केबल कारोबार में मोनोपली है।
उन्हाेंने कहा कि फास्ट वे के पास अभी 80 लाख कनेक्शन हैं। फास्ट वे को तत्कालीन अकाली दल सरकार का संरक्षण प्राप्त था। फास्ट वे के पूरे खेल और टैक्स चोरी करने के बारे में अकाली सरकार को भी पता था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सिद्धू ने कहा कि जिन केबल आपरेटरों ने फास्ट वे के समक्ष घुटने नहीं टेके। उनके पर फर्जी मुकदमे करवाए। उन्होंने कहा कि वह चुराए गए टैक्स की रकम हर हाल में वसूल करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे चोर की मां को मारना है और टैक्स चाेर को पाताल से भी निकाल लाऊंगा। मैंने पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काे दे दी है। गेंद अब सीएम के पाले में हैं।